
दिनांक- 05 जुलाई 2021
🌺 आज का राशिफल 🌺
मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा।
वृष: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। अज्ञात भय तनाव का कारण होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।
मिथुन: व्यावसायिक कार्य में व्यवधान आएंगे। शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नए संबंध बनेंगे।
सिंह: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि हो सकती है। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।
कन्या: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन मन अशांत रहेगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।
कुंभ: गृह कार्य में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन धन हानि या किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी, खोने की आशंका है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मीन: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















