DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 19 जनवरी 2025

Digital Women Trust

दिन – सोमवार

मेष

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस होगी। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम धंधे में आज गिरावट महसूस होगी।

वृषभ

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज यदि बाहर लंबी यात्रा पर जाएं, तो यात्रा आदि में वाहन आदि का प्रयोग सही से करें। वाणी पर कंट्रोल रखें। वाद विवाद से दूर रहें। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी।

मिथुन

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों और रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कर्क

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज आपको बड़ा लाभ होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

सिंह

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। मौसम के हिसाब से आज आप और आपके परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा और स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में आज बड़ा रिस्क न लें। नहीं तो नुकसान की संभावना है।

कन्या

आज का दिन आपका अधिक भागदौड़ से भरा रहेगा। काम अधिक होने के कारण आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अधिक काम होने के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आज व्यापार-व्यवसाय में कोई भी पार्टनरशिप करने से पहले अपने पार्टनरों के बारे में अच्छे से जानकारी जुटा ले। नहीं तो नुकसान की संभावना है ।

तुला

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। मन शांत होगा। आज आप अपने आपको आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार में किसी खास व्यक्ति का आगमन होगा। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है

धनु

आज आप जो भी कार्य करें। उसमें थोड़ा सोच विचार लें। नहीं तो बिना विचार किया और बिना अपने की सलाह लिए आज बड़ा काम करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। किसी पर आँख बंद कर विश्वास करना आज आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मकर

आज आपके काम में अड़चन आ सकती है। आप जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं। आज उसे कार्य में देरी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। नहीं तो नुकसान होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है।

कुंभ

आज आपको व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। साथ ही ससुराल पक्ष से आज बड़ी आर्थिक मदद आपको मिलेगी, जिससे व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। पत्नी और बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

मीन

आज आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार में माहौल आपके पक्ष में दिखाई देगा। आज परिवार के हित में आप बड़ा निर्णय कर सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको विशिष्ट पद से सम्मानित किया जा सकता है। व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़े: 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़