DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) In Hindi

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 29 जनवरी 2025

Digital Women Trust

दिन – बुधवार

मेष

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आज किसी भी क्षेत्र में निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

वृषभ

आज कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें कामयाबी मिलेगी। बाहरी व्यक्तियों से मन की बात शेयर न करें। कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी वर्ग वालों को पद लाभ प्राप्त हो सकता है, पार्टनर की सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। विशेषकर विवाद से आज दूर रहें, व्यर्थ के झगड़ों से आपकी प्रॉब्लम बढ़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा डिसीजन आज सोच विचार कर लें। कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग का सहयोग मिलेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

कर्क

आज आपका मन अशांत रह सकता है, मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कुछ नए काम को लेकर चिंतित नजर आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में लॉस हो सकता है। नौकरी से संबंधित व्यक्ति को अधिकारी वर्ग से मतभेद न रखने की सलाह दी जाती है। आज पारिवारिक कोई पुरानी बात सामने आ सकती है, पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा, आपकी सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आज कहीं से धन की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा आज आप बन सकते हैं। आज पुराना किया हुआ निवेश आपको लाभ पहुंचाएगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा आदि के योग बनेंगे।

कन्या

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य की समस्या लेकर आ सकता है। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। साथ ही कहीं बाहर जाएं, तो खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, परंतु बड़े लाभ का योग नहीं है। परिवार में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा बढ़ सकता है। आज कोई नया कार्य शुरू करने से पहले पर्सनल चीजों पर विशेष ध्यान रखें।

तुला

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा, हालांकि कुछ परेशानियां सामने नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी प्रशासनिक लोगों का दखल नजर आएगा। आज स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आपसी विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आज आपका मन अशांत रहेगा, बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। सभी पहलुओं को जानकर ही कोई बड़ा डिसीजन लें।

वृश्चिक

आज का दिन आप नई संभावनाओं की खोज में लगे रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नया प्रयोग करने से पहले थोड़ा समय का इंतजार करें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के लोगों का सपोर्ट आज आपको नहीं मिलेगा, किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज कहीं से आर्थिक स्थिति में आपके सहयोग मिल सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।

धनु

आज का दिन अच्छा रहेगा, विशेषकर आपके लिए आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बनेंगे। किसी को दिया हुआ पुराना धन आज आपको मिल सकता है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे, परिवार में चल रहे विवाद खत्म होंगे। शासन-प्रशासन में आपका रुतबा बढ़ेगा।

मकर

आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने कार्य के विषय में सोच रहे हैं, तो उसे शुरू कर सकते हैं। कार्य में सफलता प्राप्त होगी, आज इस मित्रों से आर्थिक क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार के स्वास्थ्य में आ रही गिरावट दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम से खुद को बचा कर रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कुंभ

आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। विरोधी वर्ग आपके लिए कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं, जिसमें आप उलझ सकते हैं। आज का दिन कोई नई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक स्थिति में कोई गिरावट महसूस नहीं होगी, लेकिन कोई बड़े लाभ का योग नहीं बनता दिखाई दे रहा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

मीन

आज के दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। साथ ही किसी बड़े कार्य में सहयोगी पार्टनर का सहयोग लेते समय सावधानी रखें। अपने मन में चल रहे बातों को सभी से शेयर न करें। आज कुछ विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं सामने आएंगे, लेकिन चिंता की बात नहीं है। स्वास्थ्य में लाभ होगा, परिवार में मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें।

यह भी पढ़े: Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़