DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद 19 जनवरी को गांधी में मैदान हम पार्टी का ऐतिहासिक महासम्मेलन

Historic convention of Maidan Hum Party in Gandhi on 19th January in Jehanabad

जहानाबाद जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आगामी 19 जनवरी को हम पार्टी (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) का एक भव्य महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बताते हुए हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रितेश कुमार उर्फ चुन्नु शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जहानाबाद जिले के गरीब, शोषित और वंचित वर्गों ने हम पार्टी के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अपना नेता मान लिया है। उन्होंने दावा किया कि इस महासम्मेलन में उमड़ने वाली भीड़ अन्य राजनीतिक दलों के लिए चुनौती बनेगी और इससे आगामी 2025 विधानसभा चुनावों में एनडीए की मजबूत स्थिति का संकेत मिलेगा।

रितेश उर्फ चुन्नु शर्मा ने कहा कि वर्षों से गरीबों को केवल ठगा गया है और उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है, लेकिन अब जनता जाग चुकी है। लोग अपने अधिकारों के लिए खड़े हो रहे हैं और हम पार्टी को मजबूती देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह महासम्मेलन अन्य राजनीतिक दलों के आयोजनों से अलग और ऐतिहासिक होगा।

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति

सम्मेलन में कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी, जिनमें प्रमुख रूप से—
✔ हम पार्टी के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
✔ हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन
✔ टेकारी विधायक एवं पूर्व मंत्री अनील शर्मा
✔ अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नेता

रितेश शर्मा ने जहानाबाद के गरीब, शोषित, बुद्धिजीवी और आम जनता से अपील की कि वे 19 जनवरी को गांधी मैदान में उपस्थित होकर अपने नेता माननीय जीतन राम मांझी के संबोधन को सुनें और गरीबों की आवाज को बुलंद करने के इस अभियान का हिस्सा बनें।

इस अवसर पर हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं महासम्मेलन तैयारी समिति के संयोजक पम्मी शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता महेंद्र मांझी, अनील यादव, नागेश्वर मांझी, राजाराम मांझी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News