DW Samachar – Header
BREAKING

ऑटो एक्सपो दिल्ली में शुरू: पहली बार 34 वाहन कंपनियां दिखाएंगी हाईटेक गाड़ियों का जलवा, पीएम मोदी ने किया भव्य उद्घाटन

ऑटो एक्सपो दिल्ली में शुरू: पहली बार 34 वाहन कंपनियां दिखाएंगी हाईटेक गाड़ियों का जलवा, पीएम मोदी ने किया भव्य उद्घाटन!
PM Modi Inaugurates India’s Widest Bridge

Auto Expo Begins in Delhi: 34 Vehicle Companies to Showcase High-Tech Cars for the First Time, Inaugurated by PM Modi

गाड़ी बुला रही है। यह खबर उन लोगों के लिए है जो नई-नई गाड़ियों के शौकीन हैं। देश-विदेश की बड़ी वाहन कंपनियां राजधानी दिल्ली में एक से बढ़कर एक हाईटेक गाड़ियों की झलक दिखाने उतरी हैं। हर साल आयोजित होने वाला ऑटो एक्सपो राजधानी दिल्ली में शुरू हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में इस मेगा इवेंट का आज सुबह उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान पीएम के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। इस इवेंट में देश-विदेश की ऑटो कंपनियां शामिल हो रही हैं। 1986 में आयोजित ऑटो एक्सपो के पहले एडिशन के बाद से ये संख्या सबसे ज्यादा है। इस एक्सपो का ऑफिशियल नाम ‘द मोटर शो’ है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में फ्यूचर मोबिलिटी की झलक मिलेगी। इसमें ऑटो के साथ-साथ टेक कंपनियां भी शामिल हो रही है। इसमें ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजी पर फोकस होगा और फ्यूचर की टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी। जानकारी के अनुसार, यह एक्सपो 17-22 जनवरी 2025 को तीन अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें नई दिल्ली में भारत मंडपम और यशोभूमि तथा ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में।

Digital Women Trust

एक्सपो में नौ से ज्यादा एक ही समय में होने वाले कार्यक्रमों, 20 से ज्यादा सम्मेलनों और पवेलियन का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा, एक्सपो में मोबिलिटी क्षेत्र में नीतियों और पहलों को प्रदर्शित करने के लिए राज्य सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि उद्योग और क्षेत्रीय स्तरों के बीच सहयोग को सक्षम बनाया जा सके। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के अनुसार, एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सडीज, BMW, BYD समेत कई बड़े ब्रांड अपने नए मॉडल शोकेज करेंगे। यह भारत मोबिलिटी का दूसरा और ऑटो एक्सपो मोटर शो का 17वां एडिशन है। इवेंट में इस बार कंपनियों का फोकस इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश करने पर है। इसमें मारुति सुजुकी की ई-विटारा, हुंडई क्रेटा ईवी, एमजी की साइब्सटर और M9, किआ की ईवी 6 फेसलिफ्ट और सिरोस, स्कोडा की एन्याक और एलरोक टाटा मोटर्स की हैरियर ईवी और सिएरा ईवी पेश की जाएंगी। इसके अलावा भारत में पहली सोलर कार ईवा और सरला एविएशन की फ्लाइंग टैक्सी भी पेश की जाएगी।

इसमें 5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेने वाली मैन्युफैक्चरर की बात करें तो इनमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, हुंडई मोटर इंडिया, किआ इंडिया और स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया, BMW, मर्सिडीज-बेंज, पोर्श इंडिया और BYD जैसे ग्लोबल लक्जरी ब्रांड इसमें शामिल होंगे। टू-व्हीलर सेक्शन में TVS मोटर कंपनी, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया, सुजुकी मोटरसाइकिल और यामाहा इंडिया जैसे मार्केट लीडर ब्रांड भाग लेंगे। वहीं, कमर्शियल सेक्शन में वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स, अशोक लीलैंड, जेबीएम और कमिंस इंडिया जैसे नाम शामिल होंगे। इसके अलावा, एथर एनर्जी, ओला इलेक्ट्रिक, TI क्लीन मोबिलिटी, ईका मोबिलिटी और वियतनाम स्थित विनफास्ट जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियां भी अपने मॉडल और टेक्नोलॉजी शोकेज करेंगी।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़