DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकालीन हुए बंद, पाठ और सबद कीर्तन का किया गया आयोजन

Hemkund Sahib officially closed for winter season
Hemkund Sahib officially closed for winter season

उत्‍तराखंड के चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इस अवसर पर 2500 से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिह ने बताया कि प्रातः 10ः00 बजे सुखमणि साहिब पाठ और सबद कीर्तन के पश्चात साल की अन्तिम अरदास तथा गुरु ग्रंथ साहिब का हुक्मनामा पढ़ने के बाद पंच प्यारों और सेना के इंजीनियर कोर की बैंड की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब को सतखंड लाया गया तत्पश्चात दोपहर 1.00 बजे गुरुद्वारा के कपाट बंद किए गए। इस वर्ष यात्रा काल के दौरान 1.84 लाख श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के दर्शन किए। कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं द्वारा निशान साहिब के वस्त्र भी बदले गए। कपाट बंद होने के बाद सभी श्रद्धालु घांघरिया लौट आए। वहीं, कपाट बंद होने के दौरान हेमकुंड साहिब में मौसम खराब होने पर हल्की बर्फबारी भी हुई। हालांकि, ऊंची पहाड़ियों पर ज्यादा बर्फ पड़ी और इससे वहां कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। 25 मई को शुरू हुई हेमकुंड साहिब की यात्रा पर इस साल एक लाख 83 हजार 722 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि पिछले साल एक लाख 77 हजार 463 श्रद्धालु पहुंचे थे।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News