
जहानाबाद :स्थानीय सांसद डा.सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि दरधा नदी के पूर्वी किनारे पर अस्पताल मोड़ से ठाकुरबाड़ी संगम घाट तक वे रिवर फ्रंट बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। वे गुरुवार को शहर के दरधा-जमुने संगम तट पर स्थित प्रमुख पूजा पंडाल बड़ी ठाकुरबाड़ी व सहित कई अन्य इलाकों का दौरा कर वहां की तैयारियों का जायजा ले रहे थे।
सांसद ने कहा कि जहानाबाद एक प्राचीन शहर है। शहर की ऐसी बनावट है कि यहां प्रमुख बाजार में सड़क यातायात की समस्या लंबे अरसे से बनी हुई है। ऐसे में दरधा नदी किनारे रिवर फ्रंट की सड़क बन जाने से बाजार के लोगों का आवागमन काफी सुगम हो सकेगा। उन्होने कहा कि वे शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर शीघ्र ही शहर के लोगों से विचार विमर्श कर एक प्रोजेक्ट बनवाएंगे। उसके बाद उसे जमीन पर उतारने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे। उन्होने कहा कि जहानाबाद को एक विकसित शहर बनाना उनकी प्राथमिकता है। शहर वासियों का अब तक उचित बुनियादी विकास की सुविधा का काफी अभाव है। रिवर फ्रंट की शहर में काफी जरूरत है। वे इसके लिए सभी संबंधित प्लेटफार्म पर अपनी बात रखकर योजना को जमीन पर उतारने की दिशा में काम करेंगे।
उन्होने रतन टाटा को देश का एक महान उद्योगपति बताते हुए उनके निधन को राष्ट्रीय क्षति बताया है। उन्होने कहा कि वे न सिर्फ एक उद्योगपति थे बल्कि वे देश की समर्पित भाव से सेवा करने वाले महान व्यक्ति थे। इस दौरान सांसद ने कहा कि रतन टाटा महामानव थे। ऐसी विभूति को जाना देश के लिए अपूरणीय क्षती है। इस दौरान राजद प्रवक्ता डा शशि रंजन पूर्व पप्पू यादव, धर्मपाल यादव, संजय यादव लाल पप्पू मलिक,विशाल गुप्ता,नित्या यादव,सुबेश राज, विक्की यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: अमथुआ पंचायत में सरकारी योजना कार्य में व्यापक गड़बड़ी एवं राशि का घोटाला, समिति सदस्यों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












