DW Samachar – Header
BREAKING

हरियाणा हार पर समीक्षा- भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा की खेमेबाजी पर राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं को दिया सख्त संदेश

Congress holds review meeting on Haryana
Congress holds review meeting on Haryana
Congress holds review meeting on Haryana

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे काफी आहत हैं। इसी को लेकर राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हार के बाद बिना नाम लिए पार्टी के अंदर हो रही गुटबाजी पर निशाना साधा है। कांग्रेस की हार के पीछे मुख्य वजह कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच हुई खेमेबाजी को माना जा रहा है। राहुल गांधी के बयान के बाद माना जा रहा है कि यह सीनियर नेताओं के लिए बड़ी नसीहत और चेतावनी दोनों ही है। राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में नेताओ का इंटरेस्ट ऊपर रहा, पार्टी का इंटरेस्ट नीचे चला गया। बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस हरियाणा में हार को लेकर जल्द फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन करेगी। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जल्द इसकी घोषणा करेंगे। राहुल का इशारा पार्टी के बड़े नेताओं की गुटबाजी की ओर माना जा रहा है। चुनाव के दौरान भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा के बीच खूब तनातनी रही। टिकटों के बंटवारे पर भी मतभेद हुए। शैलजा ने शुरुआत में प्रचार से दूर रहकर दिल्ली में ही डेरा डाला। इस बीच उनके बीजेपी में भी शामिल होने की अफवाहें उड़ीं। वह काफी देर से चुनाव प्रचार में शामिल हुईं। चुनाव में मिली करारी हार की वजह दोनों नेताओं की गुटबाजी को भी माना जा रहा है।कांग्रेस की समीक्षा बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली आवास पर हुई। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन और कई अन्य नेता शामिल थे।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़