DW Samachar – Header
BREAKING

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन, मेघालय में मिलने के वादे के साथ विदा हुए खिलाड़ी

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन, मेघालय में मिलने के वादे के साथ विदा हुए खिलाड़ी
IMG-20250215-WA0005
Grand Closing of National Games in Uttarakhand, Athletes Depart with Memories & a Promise to Meet in Meghalaya

(क्लोजिंग सेरेमनी)

उत्तराखंड के कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में शुक्रवार, 14 फरवरी की शाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का हल्द्वानी में यादगार समापन हुआ। दूसरे प्रदेशों से आए सैकड़ों खिलाड़ी, कोच और आयोजक सुनहरी यादें लेकर विदा हुए। 18 दिन रहने के बाद उत्तराखंड से जाने पर सभी के चेहरों पर मायूसी थी, लेकिन इस उम्मीद के साथ कि अगले साल 2026 में मेघालय में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में फिर मिलेंगे। वहीं दूसरी ओर धामी सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने खिलाड़ियों की आवभगत में कोई कमी नहीं की। राष्ट्रीय खेलों की ओपनिंग सेरिमनी 28 जनवरी को राजधानी देहरादून के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुई थी। इस खेल के आयोजन में देश भर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए भी यह राष्ट्रीय खेल मील का पत्थर साबित हुए।

Digital Women Trust

नेशनल गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी को भव्य बनाने के लिए धामी सरकार ने विशेष तैयारी की। राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसके साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंगकल संगमा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। समापन समारोह में हल्द्वानी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम खचाखच भीड़ से भरा रहा। जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सुखविंदर, कुमाऊंनी अभिनेत्री श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां दी। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने उत्तराखंड में हुए 38वें नेशनल गेम्स की समापन की घोषणा की। जिसके बाद राष्ट्रीय खेलों का ध्वज उतारकर 39वें राष्ट्रीय खेल के लिए मेघायल के सीएम को सौंपा गया। समापन समारोह के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 38वें राष्ट्रीय खेलों में नंबर वन पर स्पोर्ट्स सर्विस कंट्रोल बोर्ड रहा, जबकि दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और सेकंड रनरअप हरियाणा रहा।

हल्द्वानी में क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान अमित शाह ने भारत माता की जयकारों के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। अमित शाह ने उत्तराखंड के चारों धामों को भी नमन किया। शाह ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन पर उत्तराखंड सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खेलों के लिए प्रदेश में एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर दिया है। जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देवभूमि के साथ खेल भूमि बनाने पर बधाई दी। शाह ने कहा कि अब यह देवभूमि खेल भूमि के नाम से भी जानी जाएगी। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड नेशनल गेम्स में 21वे नंबर से सातवें नंबर पर पहुंचा है। इस दौरान अमित शाह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है, कि हमें देवभूमि में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का मौका मिला।

जिसका राज्य सरकार ने सफल और भव्य आयोजन कराया है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राष्ट्रीय खेल में देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी और ऋषिकेश जैसे मैदानी शहरों के साथ ही अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और टिहरी जैसे सुदूर पहाड़ी स्थानों में भी खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई। चकरपुर जैसे एक छोटे से कस्बे में भी राष्ट्रीय खेलों की प्रमुख स्पर्धा का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय खेल में जितने भी वाटर स्पोर्ट्स के इवेंट्स हुए, सभी को उत्तराखण्ड की हाई अल्टिट्यूड पर स्थित झीलों एवं नदियों में आयोजित किया गया।

इन खेलों के आयोजन के लिए अस्थाई निर्माण की बजाय प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर स्थाई स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों को सफलतापूर्वक आयोजन के साथ उत्तराखण्ड ने इन खेलों में 24 स्वर्ण पदकों के साथ रिकॉर्ड 103 पदक अर्जित किए। इन परिणामों से हमारे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि “अतिथि देवो भवः“ की प्राचीन परंपरा के अनुसार खेलों के आयोजन के दौरान प्रयास किया गया कि विभिन्न राज्यों से पधारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़