DW Samachar – Header
BREAKING

मुख्यमंत्री द्वारा जहानाबाद मेडिकल कॉलेज एवं बराबर क्षेत्र के समग्र विकास की घोषणा पर मगध चेतना मंच ने किया आभार प्रकट

मुख्यमंत्री द्वारा जहानाबाद मेडिकल कॉलेज एवं बराबर क्षेत्र के समग्र विकास की घोषणा पर मगध चेतना मंच ने किया आभार प्रकट
InShot_20250215_162607219
Magadh Chetna Manch expressed gratitude on the Chief Minister’s announcement of overall development of Jehanabad Medical College and Barabar area.

जहानाबाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जहानाबाद आगमन पर उन्होंने जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिनमें मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की स्थापना और पर्यटक स्थल बाबा सिद्धनाथ की नगरी बराबर/बाणावर क्षेत्र के समग्र विकास की पहल प्रमुख हैं। इन घोषणाओं को जिले के विकास में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

मगध चेतना मंच ने मुख्यमंत्री की इस ऐतिहासिक घोषणा पर हृदय से आभार एवं अभिनंदन प्रकट किया है। मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जहानाबाद लंबे समय से विकास की राह देख रहा था, और ये निर्णय मगध की खोई प्रतिष्ठा और गरिमा को पुनः स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

Digital Women Trust

मुख्यमंत्री द्वारा राजाबाजार ओवरब्रिज/अंडरपास, एन.एच. 110 से एस.एस. कॉलेज तक सड़क, शहर के हृदय स्थली इंडोर स्टेडियम और एरोड्रम के विकास की भी घोषणा की गई, जिससे जिलेवासियों को अत्यधिक लाभ मिलेगा और जहानाबाद का स्वरूप एक आधुनिक शहर जैसा दिखेगा।

मगध चेतना मंच ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इन योजनाओं को शीघ्रता से जमीन पर उतारने के लिए तत्परता से कार्य करें, ताकि आगामी चुनाव से पहले ये योजनाएं साकार रूप ले सकें।

मुख्यमंत्री को आभार प्रकट करने वालों में मंच के संरक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सूरज कुमार निर्मल, सचिव ओम रंजन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़