DW Samachar – Header
BREAKING

Gayaji News: गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल

गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मोबाइल के साथ अपराधी गिरफ्तार, आत्महत्या करने जा रहे युवक की जान बचाई, छह महीने से लापता युवक को परिवार से मिलाया गया। गया रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ पोस्ट गया ने “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अपराधी … Read more

RPF Gaya big Success in Paasenger safety

गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मोबाइल के साथ अपराधी गिरफ्तार, आत्महत्या करने जा रहे युवक की जान बचाई, छह महीने से लापता युवक को परिवार से मिलाया

गया। गया रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ पोस्ट गया ने “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट गया, सीआईबी गया, सीपीडीएस गया तथा जीआरपी गया की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टिकट काउंटर भवन के बाएं गेट के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। टीम को उसके हाव-भाव पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद राकिब शेख (उम्र 23 वर्ष), निवासी रामशीला, वारिस नगर, थाना कोतवाली, जिला गया बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें एक रियलमी कंपनी का तथा दूसरा रेडमी कंपनी का था। दोनों मोबाइल में सिम कार्ड नहीं था और पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि ये मोबाइल उसने यात्रियों से चोरी किए हैं।

बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। इसके बाद आरपीएफ टीम ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जीआरपी थाना गया के हवाले कर दिया। वहां उप निरीक्षक विकास कुमार के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 95/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Digital Women Trust

आत्महत्या करने जा रहे युवक की जान बचाई

गया रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट गया ने एक सराहनीय कार्य करते हुए “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत एक युवक की जान बचा ली, जो मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ के जवान गाड़ी संख्या 18623 को सुरक्षित रूप से यार्ड से पास कराने के लिए लोको यार्ड क्षेत्र में निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान करीब 00:30 बजे उन्होंने देखा कि एक युवक ट्रैक के बीचों-बीच चलता हुआ दिखाई दे रहा है। जवानों ने उसे हटने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ के जवान तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित ट्रैक से हटा लिया। उस समय ट्रेन के आने की संभावना थी, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था।
बचाए जाने के बाद युवक भावुक होकर रोने लगा। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने पिता द्वारा डांटे जाने के कारण मानसिक तनाव में था और इसी कारण आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे स्टेशन पहुंचा था। स्टेशन पर भीड़ अधिक होने के कारण वह आगे लोको यार्ड तक चला गया।

आरपीएफ जवानों ने युवक को समझा-बुझाकर पोस्ट गया लाया, जहां उसकी काउंसलिंग की गई। इसके बाद उसके पिता को सूचना दी गई। पिता के आने और आवश्यक सत्यापन के बाद युवक को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।

छह महीने से लापता युवक को परिवार से मिलाया

गया रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ पोस्ट गया ने “ऑपरेशन डिग्निटी” के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए छह महीने से लापता युवक को उसके परिवार से मिलाने में सफलता प्राप्त की है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, गश्ती के दौरान टीम को सूचना मिली कि बिट्टू तिवारी नामक युवक पिछले छह महीनों से अपने घर से लापता है। उसके परिजनों द्वारा दी गई फोटो और जानकारी के आधार पर आरपीएफ टीम ने खोजबीन शुरू की। तलाशी के दौरान उक्त युवक गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर दिल्ली एंड के आरएमएस के पास मिला। उसकी पहचान की पुष्टि होने के बाद तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी गई।
कुछ समय बाद युवक का बड़ा भाई दीपक कुमार, निवासी न्यू राजासावत, जलालपुर रूपसपुर, भाटापर, पटना, आरपीएफ कार्यालय पहुंचा। उसने अपने भाई की पहचान की पुष्टि की। आवश्यक सत्यापन और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद बिट्टू तिवारी को सकुशल उसके भाई के सुपुर्द कर दिया गया।

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़