Gaya: बिहार के गयाजी में विष्णुपद थाना क्षेत्र के केंदुई के पास गुरुवार को दोपहर में बालू लदा ट्रक ने अनियंत्रित होकर बिजली के पॉल में जोरदार टक्कर मार दी, उसके बाद पेड से टकराया। इस दौरान बालू लदा ट्रक पलटते-पलटते बची है।
दरअसल, बताया जाता है कि बालू लदाकर ट्रक से बाइपास की ओर ले जाया जा रहा था, चालक ने अनियंत्रित खो दिया और सड़क किनारे बिजली के पॉल में जाकर जोरदार टक्कर मार दी, उसके बाद पेड से टकराया गई। इस दौरान बालू लदा ट्रक पलटते-पलटते बची है। बालू माफियाओं ने कई ट्रैक्टरों को बुलाकर ट्रक में लदा बालू को लेकर चला गया। इस घटना में पॉल क्षतिग्रस्त हो गया है।



ट्रक का गाड़ी संख्या JH09BG- 3989 है। जिसपर बालू लदा था। ट्रक पर लदा बालू अवैध है या वैध जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।।हालांकि सूत्रों से बताया जाता है कि जिस तरह से ट्रक ने तेज रफ्तार से बालू लेकर जा रही थी, इससे लगता है कि बालू अवैध था। चोरी छुपे बालू लाद कर ले जाया जा रहा था, इसी दौरान चालक ने अनियंत्रित खोया और सड़क किनारे बिजली के पॉल में जाकर जोरदार टक्कर मार दी, उसके बाद पेड़ से टकरा गई। हालांकि इस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। अब आगे देखना होगा कि इस पर क्या कार्रवाई जिला प्रशासन करती है।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












