जहानाबाद, 22 मई भारतीय सेना के शौर्य और साहस को सलाम करते हुए आज जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा व्यवहार न्यायालय गेट से प्रारंभ होकर सैनिकों के सम्मान में समर्पित रही, जिसमें सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।
इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा विधि प्रकोष्ठ, जहानाबाद के संयोजक अधिवक्ता रजनीश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर एक बार फिर राष्ट्र का मस्तक ऊँचा किया है। इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना के एयर बेस को भी निशाना बनाकर नष्ट किया गया।
तिरंगा यात्रा में विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक अधिवक्ता बिंदु भूषण प्रसाद, मनोज कुमार, विनीता कुमारी, विमलेश कुमार, पूर्व संयोजक प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार, राम बिंदु सिन्हा, राज भूषण सिन्हा, राजेश कुमार उर्फ मुन्ना, कृष्णा मुरारी उर्फ गुड्डू, नंद किशोर गौतम सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हुए।
इसके अलावा जदयू विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शारदानंदन कुमार, साधना शर्मा, दिलीप कुमार, राकेश कुमार, अरुण कुमार, प्रिय रंजन, सतीश कुमार, नवीन अकेला, कौलेश्वर सिंह, केशव प्रपन्ना, उमा शंकर, विनोद कुमार, शहजाद आमिर, विक्रम राज सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने भी इस राष्ट्रवादी आयोजन में भागीदारी निभाई।
यह तिरंगा यात्रा न केवल भारतीय सेना के साहस और बलिदान को सम्मान देने का प्रतीक बनी, बल्कि इसमें शामिल अधिवक्ताओं ने देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और एकता का भी संदेश दिया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












