DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष होंगे गणेश सिंह मर्तोलिया, जारी किया शासनादेश

Ganesh Singh Martolia takes charge as the Chairman of UKSSSC
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मर्तोलिया होंगे । मर्तोलिया उत्तराखंड पुलिस में आईजी के पद से रिटायर हुए थे । उन्होंने ईमानदार और तेज तर्रार अधिकारी के रूप में पहचान बनाई। गणेश सिंह जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर तैनात रहे हैं। बुधवार को धामी सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। बता दें कि यूकेएसएसएससी परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में तत्कालीन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 5 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ‌जिसके बाद से अध्यक्ष का पद लगातार खाली चल रहा था। स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में विवाद के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग चर्चाओं में है। पेपर लीक में एसटीएफ के साथ ही विजिलेंस भी विभिन्न मामलों पर जांच कर रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News