DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

जानिये अपनी राशिफल के हाल
DW Rashifal
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिन – गुरुवार

दिनांक: 13 अक्टूबर 2022

मेष राशि : गुरुवार का दिन, बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी कार्य के पूरा होने से बहुत खुश रहेंगे। फिलहाल, आपके लिए समय अनुकूल है। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। वादा पूरा न कर पाने से मित्र नाराज हो सकते है।

वृषभ राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न और प्रफुल्लित रहेंगे। साथ ही आज आप अपने रहन-सहन में कुछ बदलाव कर सकते है। बिजनस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। सफलता के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में रोमांस आसमान छूएगा। जीवनसाथी के साथ उपहार का लेन-देन हो सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन काफी अहम रहेगा। आज महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है, उनसे सहयोग भी पा सकते हैं। रुके हुए कामों में प्रगति होगी। व्यावसायिक कार्यों में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार और तालमेल बेहतर होगा।

कर्क राशि : धन के मामले में सफलता प्राप्त होगी। कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है। इतना ही नहीं आज आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों को आकर्षित करेंगे। नए विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि : आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। सिंह राशि के लोगों को आज कई मामलों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मनिर्भर बनने का प्रयास जारी रखें। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बुजुर्गों द्वारा मिली हुई राय को नजर अंदाज ना करें। अविवाहित हैं तो बातें आगे बढ़ेंगी।

कन्या राशि : आर्थिक तौर पर फायदे का दिन रहेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। अटके कार्य शुरु करवाने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पद सकती हैं।

तुला राशि : तुला राशि के लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी क्रिएटिविटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। आपको सलाह है कि अपने जरूरी काम पहले करें, सफलता मिलेगी। वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी की भी बात का बुरा नहीं मानेंगे। जो लोग व्यापार करते हैं आज उनके बच्चे बिजनेस में उनका पूरा सपोर्ट करते नजर आएंगे। हालांकि, आज आप अपने धन को निवेश करने के लिए चिंतित नजर आएंगे। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है।

धनु राशि : आज किए गए नए सौदे लाभदायक रहेंगे। धनु राशिवालों के लिए आज का दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजर सकता हैं। आज आपके द्वारा सच्चे मन से कि गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज किए गए नए सौदे लाभदायक रहेंगे। जरूरी लेनदेन को लेकर सावधान रहें। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं।

मकर राशि : बड़ी कामयाबी मिल सकती है । मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान देने का है। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। जीवन साथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।

कुंभ राशि : सभी उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे । कुंभ राशि के लोग फिलहाल, वर्तमान में जीने का प्रयास करें। साथ ही आज आप अपने सभी उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे। आप अपने सारे काम बखूबी पूरा करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवारजनों की राय महत्व रखेगी। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। जरूरत के सामान की ही खरीदारी करें।

मीन राशि : लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। मीन राशि के लोग फिलहाल, शांत मन से काम करेंगे जिससे आपको काफी फायदा होगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। जोड़-तोड़कर के काम बना लेंगे। व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला हल हो सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़