DW Samachar – Header
BREAKING

PM Narendra Modi flags off fourth Vande Bharat Express train

पीएम मोदी ने देश के चौथे बंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, महज 5 घंटे में करेगी उना से दिल्ली का सफर तय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी पिछले 9 दिनों दिनों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का दूसरा दौरा कर रहे हैं।इस दौरान प्रधानमंत्री … Read more

PM Narendra Modi flags off fourth Vande Bharat Express train

पीएम मोदी ने देश के चौथे बंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, महज 5 घंटे में करेगी उना से दिल्ली का सफर तय

PM Narendra Modi flags off fourth Vande Bharat Express train
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी पिछले 9 दिनों दिनों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का दूसरा दौरा कर रहे हैं।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। और इसके साथ ही देश को चौथी और नई दिल्ली को तीसरी वंदे भारत ट्रेन मिल गई। यह ट्रेन दिल्ली से ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन के बीच 21 अक्तूबर से नियमित रूप से चलेगी। बुधवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।

2 घंटे 50 मिनट में चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचेंगे यात्री:

PM Narendra Modi flags off fourth Vande Bharat Express train Video

बंदे भारत के आ जाने से चंडीगढ़ से दिल्ली की राह भी आसान होने वाली है। अब महज 2 घंटे 50 मिनट में वंदे भारत ट्रेन चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचाएगी। फिलहाल शताब्दी चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच यात्रा में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लेती है। यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 5:50 बजे 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलकर आठ बजे अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सुबह 8.40 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। यहां से अंब अंदौरा के लिए सुबह 8.45 पर रवाना होगी। वापसी में वंदे भारत ट्रेन दिन में एक बजे अंब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। दोपहर करीब 3.25 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। यहां से 3.30 पर चलेगी और शाम 6.25 पर नई दिल्ली पहुंचेगी।

साढ़े पांच घंटे में पहुंचेंगे ऊना से दिल्ली:

देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली- ऊना के बीच की दूरी करीब साढ़े पांच घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब स्टेशन पर ठहरेगी। बुधवार को छोड़ नई दिल्ली से यह ट्रेन अल सुबह 5:50 बजे रवाना होगी और 11:05 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन दोपहर 1 बजे अंब अंदौरा से रवाना होगी और नई दिल्ली स्टेशन पर शाम 6:25 बजे पहुंचेगी।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अपनी तैयारी में लगी हुई है। वहीं यहाँ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर के कई कार्यक्रम इससे पहले हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव को देखते यह भाजपा के केंद्रीय नेताओं के ये दौरे बेहद अहम बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आला नेताओं के दौरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे। पीएम मोदी समेत भाजपा हाईकमान की हिमाचल में बढ़ती सक्रियता साफ इशारा कर रही है कि पार्टी पूरी मजबूती और ताकत के साथ चुनावी जंग लड़ेगी। इसी कड़ी में 17 सीटों वाले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र पर भी पार्टी हाईकमान का पूरा फोकस है। संसदीय क्षेत्र की 11 सीटों पर भाजपा काबिज है। पार्टी की कोशिश है कि इस बार पूरे संसदीय क्षेत्र में क्लीन स्वीप कर भगवा लहराया जाए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़