DW Samachar – Header
BREAKING

औचक निरीक्षण में जहानाबाद में बिजली चोरी करते पकड़े गये सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

औचक निरीक्षण में जहानाबाद में बिजली चोरी करते पकड़े गये सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Power Theft- बिजली चोरी
FIR against 7 People who caught in Power theft in Jehanabad during surprise inspection
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जहानाबाद : बिजली विभाग के द्वारा पूरे ज़िले बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लगातार सघन छापेमारी अभियान चला रहा है। फिर भी लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहें है। इस कड़ी में मीटर बाइपास एवं बिना वैध विधुत कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए सात लोगो को पकड़ा है।

इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के नया टोला, ढोड़ा इकिल एवं कुर्था बाजार में मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए सात लोगो को पकड़ा गया है।

Digital Women Trust

पकड़े गये लोगो में रामकिशोर शर्मा पर 39769 पंकज कुमार पर 39986 मुस्तकीम कुरैशी पर 7094 क्याम कुरैशी पर 11679 रुमाना खातून पर 13765 फिरोज आलम पर 21790 एवं उपेन्द्र विश्कर्मा पर 81049 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया हैं।

इस छापेमारी अभियान में कनीय विधुत अभियंता अनीता कुमारी, अनिल कुमार सहित अन्य विधुतकर्मी शामिल थे।

बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़