
आज दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगोलपुरी एवं कीर्ति नगर इलाके में छापेमारी कर दो फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। जिसके बाद 94 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि ये लोग अमेरिकी नागरिकों को ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम’ को रिन्यू अर्थात दुबारा शुरू करने के नाम से पैसे ऐंठते थे।



















