
जाने माने ब्रांड योगर्ट ब्रांड पिगैमिया के को-फाउंडर रोहन मीरचंदानी का 20 दिसंबर की रात को निधन हो गया। 41 वर्षीय उद्यमी की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने की खबर है। मनीकंट्रोल को 4 लोगों ने इस खबर को कनफर्म किया है।
NYU स्टर्न और व्हार्टन स्कूल से ग्रेजुएट मीरचंदानी ने 2013 में ड्रम्स फूड इंटरनेशनल की शुरुआत थी। ड्रम्स फूड, एपिगैमिया की पेरेंट कंपनी है। एपिगैमिया एक न्यू एज FMCG ब्रांड है और भारत के सबसे प्रमुख ग्रीक योगर्ट ब्रांड्स में से एक है।
कब हुई शुरुआत
एपिगैमिया की शुरुआत होकी पोकी आइसक्रीम के रूप में हुई थी और फिर इसे योगर्ट ब्रांड में बदल दिया गया। एपिगैमिया देश के टॉप शहरों में पॉपुलर ब्रांड है। इसके प्रोडक्ट्स में योगर्ट एंड कर्ड (दही), मिल्क शेक, स्मूदी, मिष्टी दोई, खीर शामिल हैं।
कौन-कौन है एपीगैमिया के इनवेस्टर
बेल्जियम की निवेशक वर्लिनवेस्ट, एपिगैमिया के सबसे बड़े एक्सटर्नल शेयर होल्डर्स में से एक है। ब्रांड में फ्रांसीसी डेयरी प्रमुख डैनोन और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इनवेस्टर हैं। रोहन मीरचंदानी दिसंबर 2023 में एपिगैमिया में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में आए थे, जबकि को-फाउंडर राहुल जैन को-फाउंडर और सीईओ की भूमिका में आए थे। एपिगैमिया के फाउंडिंग मेंबर अंकुर गोयल सीओओ के पद पर प्रमोट किया गया। गोयल पहले कंपनी की सप्लाई चेन और बिजनेस इंटेलीजेंस फंक्शंस की देखरेख कर रहे थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















