DW Samachar – Header
BREAKING

योगर्ट ब्रांड Epigamia के को-फाउंडर रोहन मीरचंदानी का 41 वर्ष की उम्र में निधन, हार्ट अटैक से गई जान

जाने माने ब्रांड योगर्ट ब्रांड पिगैमिया के को-फाउंडर रोहन मीरचंदानी का 20 दिसंबर की रात को निधन हो गया। 41 वर्षीय उद्यमी की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने की खबर है। मनीकंट्रोल को 4 लोगों ने इस खबर को कनफर्म किया है।NYU स्टर्न और व्हार्टन स्कूल से ग्रेजुएट मीरचंदानी ने 2013 में ड्रम्स … Read more

Epigamia founder Rohan Mirchandani passes away due to a cardiac arrest.
Epigamia founder Rohan Mirchandani passes away due to a cardiac arrest.

जाने माने ब्रांड योगर्ट ब्रांड पिगैमिया के को-फाउंडर रोहन मीरचंदानी का 20 दिसंबर की रात को निधन हो गया। 41 वर्षीय उद्यमी की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने की खबर है। मनीकंट्रोल को 4 लोगों ने इस खबर को कनफर्म किया है।
NYU स्टर्न और व्हार्टन स्कूल से ग्रेजुएट मीरचंदानी ने 2013 में ड्रम्स फूड इंटरनेशनल की शुरुआत थी। ड्रम्स फूड, एपिगैमिया की पेरेंट कंपनी है। एपिगैमिया एक न्यू एज FMCG ब्रांड है और भारत के सबसे प्रमुख ग्रीक योगर्ट ब्रांड्स में से एक है।

कब हुई शुरुआत

Digital Women Trust

एपिगैमिया की शुरुआत होकी पोकी आइसक्रीम के रूप में हुई थी और फिर इसे योगर्ट ब्रांड में बदल दिया गया। एपिगैमिया देश के टॉप शहरों में पॉपुलर ब्रांड है। इसके प्रोडक्ट्स में योगर्ट एंड कर्ड (दही), मिल्क शेक, स्मूदी, मिष्टी दोई, खीर शामिल हैं।

कौन-कौन है एपीगैमिया के इनवेस्टर

बेल्जियम की निवेशक वर्लिनवेस्ट, एपिगैमिया के सबसे बड़े एक्सटर्नल शेयर होल्डर्स में से एक है। ब्रांड में फ्रांसीसी डेयरी प्रमुख डैनोन और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इनवेस्टर हैं। रोहन मीरचंदानी दिसंबर 2023 में एपिगैमिया में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में आए थे, जबकि को-फाउंडर राहुल जैन को-फाउंडर और सीईओ की भूमिका में आए थे। एपिगैमिया के फाउंडिंग मेंबर अंकुर गोयल सीओओ के पद पर प्रमोट किया गया। गोयल पहले कंपनी की सप्लाई चेन और बिजनेस इंटेलीजेंस फंक्शंस की देखरेख कर रहे थे।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़