
कोरोना संक्रमण की वजह से यात्रियों की संख्या में लगातार आ रही कमी को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 27 मई से अगले आदेश तक 8 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया है।
जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उसमें दानापुर और राजगीर से चलने वाली 02 जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल और पटना और सासाराम से चलने वाली 02 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।
एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें रद्द
- 03257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
- 03258 आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
- 03391 राजगीर-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
- 03392 नई दिल्ली-राजगीर क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द:
- 03275 पटना-गया मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द
- 03276 गया-पटना मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द
- 03672 सासाराम-आरा मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द
- 03673 आरा-सासाराम मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















