DW Samachar – Header
BREAKING

जिला स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता संपन्न, विजेता राज्य व प्रमंडल स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

जिला स्तरीय विज्ञान दिवस प्रतियोगिता संपन्न, विजेता राज्य व प्रमंडल स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व
IMG-20250211-WA0239
District level Science Day competition concluded, winners will represent at state and divisional level

जहानाबाद राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024-25 के अवसर पर एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद में जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर के सरकारी विद्यालयों के कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन शिक्षा विभाग, जहानाबाद और साइंस फॉर सोसाइटी, जहानाबाद द्वारा राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना और कृष्ण विज्ञान केंद्र, पटना के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मानस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक किसी भी राष्ट्र की प्रगति के मूल स्तंभ होते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य और प्रमंडल स्तर पर जाने वाले विद्यार्थी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, और उन्हें विश्वास है कि ये प्रतिभागी अपने ज्ञान और प्रतिभा से उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

Digital Women Trust

इस प्रतियोगिता में तीन अलग-अलग श्रेणियों में विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया:

  1. निबंध प्रतियोगिता – रानी कुमारी (+2 उच्च विद्यालय, मुरगाव, जहानाबाद)
  2. लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – रवि रंजन कुमार (यू.एम.एस. कुरथा, जहानाबाद)
  3. वक्तृत्व प्रतियोगिता – बुद्धन कुमार (+2 उच्च विद्यालय, मुरगाव, जहानाबाद)

निबंध लेखन और लिखित क्विज के विजेता 28 फरवरी को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान दिवस में भाग लेंगे, जबकि वक्तृत्व प्रतियोगिता के विजेता 20 फरवरी को गया में प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल और विशिष्ट अतिथि

इस अवसर पर एस.एस. कॉलेज के प्रो. रंगनाथ शर्मा और सह समन्वयक पंकज कुमार भी उपस्थित थे। विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए प्रो. प्रवीण दीपक, अंजनी कुमार उपाध्याय और पवन कुमार निर्णायक मंडल के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के जिला समन्वयक श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना जागृत करना और उनके ज्ञान व कौशल को विकसित करना है। उन्होंने चयनित प्रतिभागियों को राज्य और प्रमंडल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं, ताकि वे अपने जिले का नाम रोशन कर सकें।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और शोध व नवाचार को अपनाने की प्रेरणा दी। विज्ञान दिवस प्रतियोगिता के सफल आयोजन से जिले में वैज्ञानिक सोच और तार्किक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़