DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर के एलओसी के पास आतंकवादियों के आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद, एक घायल

Two Soldiers Martyred, One Injured in IED Blast by Terrorists Near LoC in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। घटना बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे जम्मू जिले के खौर थाने के अंतर्गत केरी बट्टल क्षेत्र में हुई। इस धमाके में तीन जवान घायल हुए, जिन्हें सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो जवानों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब सेना का दल गश्त कर रहा था। इसी दौरान आतंकवादियों ने आईईडी ब्लास्ट किया।

इसकी चपेट में तीन सैनिक आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त सेना बल पहुंचा और घायल सैनिकों को अस्पताल पहुंचाकर आतंकियों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। बता दें कि इससे एक दिन पहले ही सोमवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में अग्रिम चौकी पर तैनात था, तभी उसे गोली लग गई और उसे तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले 14 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एलओसी के पास लैंडमाइन ब्लास्ट में गोरखा राइफल्स के 6 जवान घायल हो गए।

ब्लास्ट भवानी सेक्टर के मकरी इलाके में हुआ था। 9 दिसंबर 2024 को जम्मू के पुंछ में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। सेना ने कहा था कि हवलदार वी. सुब्बैया वरिकुंटा की पुंछ के थानेदार टेकरी में गश्त के दौरान एक बारूदी सुरंग विस्फोट के बाद मौत हो गई। घाटी में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सेना का तलाशी अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News