DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद, 15 वर्षीय किशोर को लगी गोली

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद, 15 वर्षीय किशोर को लगी गोली
Jehanabad News: Dispute between two parties during idol immersion, 15 year old teenager shot at back
Jehanabad News: Dispute between two parties during idol immersion, 15 year old teenager shot
Jehanabad News: Dispute between two parties during idol immersion, 15 year old teenager shot

जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के बंधुबीघा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गोलीबारी हो गई, जिसमें 15 वर्षीय मनीष कुमार घायल हो गया। मनीष के पिता उदय यादव हैं और वह बंधुबीघा गांव का रहने वाला है।

रतनी फरीदपुर: जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षो के बीच विवाद उत्पन्न हो गयी। देखते हैं देखते विवाद ने मारपीट और फिर गोलीबारी का रूप ले लिया। इसी दरम्यान जमकर लाठी डंडे और ईट-पत्थर चले। मारपीट और गोलीबारी की घटना में चार युवक घायल बताए जा रहे हैं।

गोली लगने से बंधु विगहा निवासी उदय यादव का 15 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार घायल हो गया है।, वही शंकर बीघा निवासी राहुल कुमार, पप्पू कुमार व बिट्टू कुमार को भी चोटें आई हैं।स्थानीय लोगों ने तुरंत मनीष को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल, मनीष की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Digital Women Trust

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शंकर बीघा ग्राम के लोग मूर्ति विसर्जन करने बिजलीपुर तलाव जा रहे थे। वहीँ दूसरी ओर शंकर बीघा मोड़ के पास बंधु बीघा के लोग अरवल जिले के लारी की तरफ से मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। सड़क पर बाइक को रास्ता देने के लिए दोनों में तू-तू मैं-मैं हुआ और धीरे धीरे विवाद का रूप ले लिए। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी हुई। जिसमें शंकर बीघा के राहुल कुमार पप्पू कुमार व बिट्टू कुमार घायल हो गया। उसके बाद बंधु बीघा के लोग वहां से भाग निकला। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अरवल जिले के कुर्था बाजार में ले जाया गया

दूसरी तरफ इस घटना के बाद जब बंधु बीघा के लोग मूर्ति विसर्जन कर रहे थे तभी शंकर बीघा के कुछ व्यक्ति बदले की भाव से वहां आ पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे जिसमें उदय यादव के पुत्र मनीष कुमार गोली लग गई। जिसे आनन- फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत शरीर में गोली फंसे रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।

गोली किसने चलाई, इसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़