DW Samachar – Header
BREAKING

Delhi Municipal Elections 2022: चुनाव आयोग ने तारीखों का किया एलान, दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को होंगे मतदान

Delhi Municipal Elections 2022
Delhi Municipal Elections 2022

राजधानी दिल्ली में 4 दिसंबर को होंगे MCD चुनाव, 7 दिसंबर को‌ होगी वोटों की गिनती।

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

चुनाव आयोग ने आज दिल्ली नगर निगम चुनाव का एलान कर दिया गया है। दिल्ली निकाय चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होंगे। जबकि मतगणना सात दिसंबर को होगी।‌ दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने प्रेस कांफ्रेंस कर एमसीडी चुनाव की तारीखों का एलान किया।
चुनाव की तारीख का एलान होते ही आचार संहिता लागू हो गया है। गौरतलब है कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। हालांकि, नए परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने तारीखों का एलान करते हुए कहा कि 250 वॉर्ड में 2011 के सेंसेंज के अनुसार से 42 सीट को एससी के लिए, वहीं महिलाओं के लिए 21 सीट रिजर्व किया गया है। 104 सीट अलग से महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है। कुल 13665 पोलिंग स्टेशन होंगे। चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा। दिल्ली नगर निकाय चुनाव के लिए 7 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, नामांकन करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर और 19 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। ‌ 4 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़