DW Samachar – Header
BREAKING

दिल्ली विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी की रैली से कांग्रेस शुरू करेगी प्रचार अभियान

दिल्ली विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी की रैली से कांग्रेस शुरू करेगी प्रचार अभियान
Delhi Assembly Elections: Congress to Launch Campaign with Rahul Gandhi's Rally
Delhi Assembly Elections: Congress to Launch Campaign with Rahul Gandhi's Rally

Delhi Assembly Elections: Congress to Launch Campaign with Rahul Gandhi’s Rally

राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। दिल्ली में इस बार भी एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बाद आज कांग्रेस भी दमदार चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज दिल्ली के सीलमपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की रैली के लिए जगह का चयन रणनीति के तहत किया गया है, ताकि आम आदमी पार्टी को यह संदेश दिया जा सके कि कांग्रेस हार मानने को तैयार नहीं है और वह एक गंभीर दावेदार है। कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो में कहा गया है कि केजरीवाल ने दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने की बात कही थी, लेकिन आज पूरी दिल्ली गैस चेंबर बनी हुई है। केजरीवाल ने कहा था कि हम भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे, लेकिन मौजूदा समय में हालत ये है कि आधी पार्टी जेल जा चुकी है। दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का वादा किया था, लेकिन सच्चाई ये है कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों को बर्बाद कर दिया है।

Digital Women Trust

इससे साफ है कि केजरीवाल ने झूठे वादे कर दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से एक और वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें कहा गया है कि दिल्ली के लोग आज शुद्ध हवा के लिए तरस रहे हैं। नलों से गंदा पानी आता है। सड़कों पर गंदगी फैली रहती है। थोड़ी सी बारिश क्या हो जाती है कि दिल्ली की सड़कें डूब जाती है। बीमारियां अपना घर बनाती है। दिल्ली की जनता केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेगी। राहुल गांधी की आज होनी वाली रैली कांग्रेस की पहली बड़ी रैली होगी। अभी तक दिल्ली कांग्रेस के ही नेता चुनाव प्रचार करते हुए नजर आए हैं, लेकिन आज से केंद्रीय नेतृत्व मैदान में उतर जाएगा। कांग्रेस ने अपने वीडियो के जरिए ये साफ कर दिया है कि वो मूल मुद्दों पर ही आम आदमी पार्टी को घेरेगी। कांग्रेस गंदगी, गंदा पानी और प्रदूषण को बड़ा मुद्दा बनाएगी। दिल्ली कांग्रेस का मानना है कि अब तक केजरीवाल के 10 वर्ष के शासन की विफलताओं के प्रति उसके आक्रामक अभियानों का यह असर हुआ है कि वह लोगों के बीच यह संदेश पहुंचाने में सफल रही है कि पार्टी चुनाव में पूरी दमखम से जुटी है। बता दें कि 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। दिल्ली में 2020 में 8 फरवरी को वोट डाले गए थे और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए गए थे।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़