DW Samachar – Header
BREAKING

137 साल के इतिहास में एक बार होगा फिर से होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे होंगे आमने-सामने

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होने वाला है। पार्टी के अध्यक्ष पद की चुनावी दावेदारी के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर आमने-सामने हैं। इसके लिए सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा और इसके नतीजे 19 अक्तूबर को सामने आएंगे। बता … Read more

Congress president election today
Congress president election today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होने वाला है। पार्टी के अध्यक्ष पद की चुनावी दावेदारी के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर आमने-सामने हैं। इसके लिए सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा और इसके नतीजे 19 अक्तूबर को सामने आएंगे।

बता दें कि पार्टी के 137 साल के इतिहास में यह छठी बार और 24 साल बाद चुनाव होने वाला है। इस चुनावी मुकाबले के लिए दिल्ली के मुख्यालय एआईसीसी मुख्यालय में मतदान होगा। वहीं दूसरी ओर देश के सभी राज्यों में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुल 68 जगहों पर वोटिंग की जाएगी। सभी प्रतिनिधि अपने राज्यों से अध्यक्ष पद के लिए वोट करेंगे। उनके लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग का समय तय किया गया है।

इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके साथ लगभग 40 कांग्रेस नेता इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वे सभी बल्लारी के संगनाकल्लू में कैंप स्थल पर मतदान करेंगे।

कौन कर सकता हैं वोटिंग?
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस के 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान करेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़