
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने जनता से एक और वादा किया है। कांग्रेस ने दावा किया कि आप की 200 यूनिट के मुकाबले कांग्रेस फ्री बिजली योजना के तहत लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।महंगाई मुक्ति योजना के तहत 500 रुपये में सिलेंडर मिलेगा और साथ में राशन किट भी फ्री दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान तेलंगाना के सीएम रेमंत रेड्डी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक साथ कांग्रेस की चौथी और पांचवीं गारंटी दी। कहा कि अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी तो दिल्ली वासियों को 400 यूनिट तक बिजली के उपयोग का कोई पैसा नहीं देना होगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार रात प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी। इस सूची में 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें से दो सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं: बवाना और करोल बाग।
बता दें कि कांग्रेस ने 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 68 उम्मीदवार घोषित कर दिए है। इससे पहले चार अलग-अलग सूचियों में कुल 63 प्रत्याशी घोषित किए गए थे। कांग्रेस उम्मीदवारों की इस पांचवीं सूची में कुल पांच नाम शामिल हैं। पार्टी ने बवाना से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सोमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धानक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने मंगलवार को 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी। इस महीने की शुरुआत में उसने एकमात्र उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री आतिशी के मुकाबले के लिए कालकाजी से महिला कांग्रेस प्रमुख अलका लांबा को मैदान में उतारा गया। गत 24 दिसंबर को पार्टी ने 26 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी। बता दें, दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव होंगे, जबकि परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।
यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…
यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












