DW Samachar – Header
BREAKING

CM Kejriwal Demands Laxmi-Ganesh Pictures on Currency

Kejriwal Demands Laxmi-Ganesh Pictures on Currency
Delhi CM Arvind Kejriwal

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार से विशेष अपील, महात्मा गांधी के साथ नोटों पर हो लक्ष्मी गणेश की तस्वीर तस्वीर

Kejriwal Demands Laxmi-Ganesh Pictures on Currency
Kejriwal Demands Laxmi-Ganesh Pictures on Currency
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार से एक अहम अपील की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय रुपये पर गांधीजी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो होनी चाहिए। इसे सुख समृद्धि आएगी और पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए नोटों से इसकी शुरूआत की जा सकती है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखेंगे।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मौजूदा समय में देश की अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही है, डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता जा रहा है। आम आदमी पर इसका असर साफ नजर आ रहा है। इसकी मार आम आदमी को भुगतनी पड़ रही है। हम चाहते हैं कि भारत अमीर देश बने, लोग अमीर बने। इसके लिए हमें कई सारे कमद उठाने पड़ेंगे। हमें बड़ी तादाद में अस्पतालों का निर्माण करना है, स्कूल खोलने हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है।

वहीं इस मामले दिल्ली के मुख्यमंत्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने केजरीवाल के बयान को हास्यास्पद बताते हुए इसे वोट के लिए धर्म का ढोंग कहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़