China’s New AI Tool “Deep Seek” Disrupts Major U.S. Tech Giants

चीन का नया टूल एआई (AI) Deep Seek ने दुनिया भर में खलबली मचा दी है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में चीन ने अमेरिका को कड़ी चुनौती दी है। Deep Seek अमेरिकी टेक कंपनियों को पछाड़ रहा है। यह चैट GPT, गूगल जेमिनी और अन्य AI मॉडल्स से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। डीप सीक सटीक और तेज जवाब देने में सक्षम है, विशेषकर गणित और कोडिंग में। इसे बनाने में अमेरिकी कंपनियों की तुलना में बहुत कम खर्च आया है। इसके अलावा, चीन इलेक्ट्रिक वाहन और हथियार निर्माण में भी आगे बढ़ रहा है, जो अमेरिका के लिए चिंता का विषय बन गया है। दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत अमेरिका के मुकाबले बहुत कम है जबकि इसकी परफॉरमेंस दुनिया के सबसे बेस्ट चैटबॉट्स के बराबर है। इसके कारण अमेरिका के शेयर बाजार खासकर टेक कंपनियों में काफी गिरावट देखी जा रही है। एनवीडिया का शेयर प्री-ओपन ट्रेडिंग में करीब 12 फीसदी गिर गया है।
DeepSeek के कारण आई गिरावट से अमेरिका का 2 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप साफ हो गया है पिछले सोमवार 20 जनवरी को लॉन्च होने के एक हफ्ते के भीतर ही ये दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। डीपसीक एपल ऐप स्टोर के डाउनलोड चार्ट में टॉप पर भी पहुंच गया है। सोमवार को, इस चीनी जनरेटिव एआई मॉडल के कारण अमेरिकी टेक शेयरों में भी गिरावट देखी गई। सोमवार की सुबह तक Nvidia के शेयरों में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। जबकि Arm और Broadcom समेत प्रतिद्वंद्वी चिप कंपनियों के शेयर गिए गए। टेक-हैवी Nasdaq क्रैश हो गया। लेकिन, DeepSeek के पीछे के दिमाग यानी लियांग वेनफ़ेंग के बारे में कम लोगों को ही पता है। ऐसे में हम यहां आपको इस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने दुनिया को हिला कर दिया। लियांग वेनफेंग इंडस्ट्री में एक डार्क हॉर्स के रूप में उभरे हैं, कुछ लोग उन्हें चीन का सैम ऑल्टमैन भी कहते हैं। हालांकि, यहां तक पहुंचने के लिए उनका सफर दिलचस्प रहा है। वे 1980 के दशक में चीन के ‘पांचवें दर्जे के शहर’ ग्वांगडोंग में पले-बढ़े, जैसा कि उन्होंने 2024 के एक साक्षात्कार में बताया था। उनके पिता एक प्राइमीर स्कूल के टीचर थे।
लियांग ने चीन के सबसे पुराने और बेस्ट रैंक वाले यूनिवर्सिटीज में से एक, झेजियांग यूनिवर्सिटी से अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की है। 2015 में, लियांग और झेजियांग यूनिवर्सिटी के उनके दो क्लासमेट्स ने एक क्वांटिटेटिव हेज फंड, हाई-फ्लायर बनाया, जिसकी वेबसाइट पर कहा गया है कि ये ‘क्वांटिटेटिव इन्वेस्टमेंट के लिए मैथमेटिक्स और AI पर निर्भर करता है’। बाद के सालों में, हेज फंड चीन में तेजी से बढ़ा और 100 बिलियन RMB (यानी 1.19 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा जुटाने वाला पहला क्वांट हेज फंड बन गया। 2021 में, यह संख्या लगभग 8 बिलियन डॉलर तक गिर गई, लेकिन हाई-फ्लायर देश के सबसे महत्वपूर्ण क्वांट हेज फंडों में से एक बना हुआ है। अक्टूबर 2023 तक, हाई-फ़्लायर की कीमत 550 करोड़ अमेरिकी डॉलर थी। डीपसीक हाई-फ़्लायर की सहायक कंपनी है। लियांग वेनफ़ेंग की नेटवर्थ और डीपसीक की नेटवर्थ फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग उसी समय, बाइडेन प्रशासन द्वारा चीन को AI चिप्स के अमेरिकी निर्यात को लिमिट करने से पहले एक साइड प्रोजेक्ट के लिए लियांग ने Nvidia से हजारों ग्राफिक प्रोसेसर खरीदना भी शुरू कर दिया था। लियांग के करीबी लोगों के मुताबिक किसी ने नहीं सोचा था कि ये कुछ खास होगा और लोगों ने इसे सिर्फ एक शौक माना था। लियांग के एक बिजनेस पार्टनर ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया,’जब हम पहली बार उससे मिले, तो वह एक बहुत ही नर्ड जैसा इंसान था, जिसका हेयरस्टाइल बहुत खराब था और वह अपने खुद के मॉडल को ट्रेन करने के लिए 10,000-चिप क्लस्टर बनाने की बात कर रहा था। उस व्यक्ति ने आगे बताया, ‘हमने उसे गंभीरता से नहीं लिया,’ ‘वह अपने विजन को सिर्फ इतना ही कह पाया: मैं इसे बनाना चाहता हूं, और ये गेम चेंजर होगा। लोगों के मुताबिक किसी ने नहीं सोचा था कि ये कुछ खास होगा और लोगों ने इसे सिर्फ एक शौक माना था। लियांग के एक बिजनेस पार्टनर ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया,’जब हम पहली बार उससे मिले, तो वह एक बहुत ही नर्ड जैसा इंसान था, जिसका हेयरस्टाइल बहुत खराब था और वह अपने खुद के मॉडल को ट्रेन करने के लिए 10,000-चिप क्लस्टर बनाने की बात कर रहा था। उस व्यक्ति ने आगे बताया, ‘हमने उसे गंभीरता से नहीं लिया,’ ‘वह अपने विजन को सिर्फ इतना ही कह पाया: मैं इसे बनाना चाहता हूं, और ये गेम चेंजर होगा।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












