DW Samachar – Header
BREAKING

China: Alibaba founder Jack Ma returns to China

अलीबाबा के फाउंडर जैक मा एक साल बाद लौटे चीन, जिनपिंग सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए छोड़ दिया था देश अलीबाबा कंपनी संस्थापक जैक मा करीब 1 साल बाद चीन लौट आए हैं। पिछले काफी समय से 58 वर्षीय उद्योगपति जैक मा के बारे में देश छोड़ने की चर्चाएं थी। बीच में मीडिया … Read more

Alibaba founder Jack Ma returns to China

अलीबाबा के फाउंडर जैक मा एक साल बाद लौटे चीन, जिनपिंग सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए छोड़ दिया था देश

Alibaba founder Jack Ma returns to China
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अलीबाबा कंपनी संस्थापक जैक मा करीब 1 साल बाद चीन लौट आए हैं। पिछले काफी समय से 58 वर्षीय उद्योगपति जैक मा के बारे में देश छोड़ने की चर्चाएं थी। बीच में मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी खबरें आई थीं कि उन्होंने जिनपिंग सरकार की वजह से चीन छोड़ दिया है। कुछ वर्षों पहले तक अलीबाबा ऑनलाइन शॉपिंग की वजह से भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में लोकप्रिय थी। लेकिन जैक मा के अचानक चीन छोड़ने के बाद उनकी कंपनी की लोकप्रियता में भी गिरावट आती चली गई। आखिरकार आज अलीबाबा के फाउंडर जैक मा चीन में दिखाई दिए। पिछले 1 साल से अधिक वक्त से अलीबाबा के संस्थापक जैक मा विदेशों में रह रहे थे। जैक मा ने साल 2021 के अंत में चीन को छोड़ दिया। चीन से जाने के बाद वो महीनों तक जापान, ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड में रहने लगे। इन देशों से संबंधित कई तस्वीरों में उन्हें देखा भी गया था। वो देश के सबसे मुखर व्यवसायियों में से एक माने जाते हैं। अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने साल 2020 के अंत में चीन की रेगुलेटरी सिस्टम की आलोचना की थी। इसके बाद वो सार्वजनिक जगहों पर दिखना बंद हो गए थे। इस घटना के बाद चीन के तरफ से जैक मा को व्यापक नियामक कार्रवाई शुरू करने के लिए दोषी ठहराया गया था। हालांकि, अब चीनी अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने हाल के महीनों में कार्रवाई समाप्त कर दी है। वो लोग अब निजी क्षेत्र का समर्थन करने के तरीकों की तलाश करेंगे। चीनी आंत्रप्रेन्योर ने कहा कि उन्होंने मा के विदेश में रहने के फैसले को खुद के विश्वास में कमी आने के रूप में देखा है। बत दें कि साल 2020 के अंत में जैक मा ने चीन के रेग्यूलेटर्स और सरकारी बैंकों की जमकर आलोचना की थी। इस दौरान उन्होंने बैंकिंग नियामक और सरकार के ऊपर सवाल उठाए थे। बस इसके बाद से ही उनके खराब दिनों की शुरुआत हो गई थे। चीनी अधिकारियों ने जैक मा पर पलटवार करते हुए उनकी कंपनी एंट ग्रुप के आईपीओ को स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ ही चीनी एजेंसियों ने एंट ग्रुप के खिलाफ एंटीट्रस्ट जांच भी शुरू करते हुए ग्रुप को कंज्यूमर फाइनेंस ऑपरेशन रोकने का आदेश भी दिया था। इसके बाद से ही जैक मा देश छोड़कर चले गए थे। अब जबकि जैक मा वापस लौट आए हैं, तो इस खबर का असर उनकी कंपनी एंट ग्रुप के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट द्वारा इस खबर को प्रकाशित करने के बाद कंपनी के शेयर उछाल भरने लगे और हांगकांग में अलीबाबा के शेयरों में 4% से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़