DW Samachar – Header
BREAKING

छत्तीसगढ़ के कोरबा सरकारी अस्पताल में हो रही थी कोरोना वैक्सीन की कालाबाजारी, डॉक्टर बर्खास्त

छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में सरकारी अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को अपने निजी क्लीनिक में कोविड-19 टीके बेचने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। बता दें की कोरबा की कलेक्टर को शिकायतें मिली थीं कि कोरबा में अनुबंध के आधार पर तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक कुमार मखीहा कथित … Read more

COVID19 Vaccine
COVID19 Vaccine
COVID19 Vaccine

छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में सरकारी अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को अपने निजी क्लीनिक में कोविड-19 टीके बेचने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

बता दें की कोरबा की कलेक्टर को शिकायतें मिली थीं कि कोरबा में अनुबंध के आधार पर तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक कुमार मखीहा कथित रूप से अपने निजी क्लीनिक में कोविड-19 टीके बेच रहे हैं, जिसके बाद कोरबा के उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सुनील नायक ने मामले की जांच की।
जहाँ जांच में पता चला कि डॉक्टर मखीहा कथित रूप से टीकों की कालाबाजारी में संलिप्त थे। जिसके बाद उन्हे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और उनके निजी क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील करने का आदेश जारी किया गया है जो बिना किसी लाइसेंस के चल रहा था।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़