DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सड़क हादसा: ट्रक से टकराने के बाद बस खाई में गिरी, 19 यात्रियों की मौत, 6 घायल

Bus crash in central Mexico kills 19 people

मेक्सिको एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मेक्सिको के केंद्रीय राज्य जकाटेकास में शनिवार को एक राजमार्ग पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 19 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों से भरी बस एक मक्के से भरे ट्रैक्टर-ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन खाई में गिर गए। हादसे में मरने वाले लोग मेक्सिको के ही निवासी हैं। शवों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिए जाएंगे। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मेक्सिको के केंद्रीय राज्य जकाटेकास में शनिवार को एक बस हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सुबह के समय हुआ है। जानकारी ये भी सामने आई है कि हादसे का शिकार हुई बस सिउदाद जुआरेज़ जा रही थी, ये शहर अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर चिहुआहुआ राज्य में स्थित है। इस घटना की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई है उनमें बचाव दल को घटनास्थल पर शवों को निकालते हुए दिखाया गया है। राज्य के अटॉर्नी जनरल ने बताया कि 19 लोगों की मौत हुई है जबकि 6 लोग घायल हैं। एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि शनिवार की सुबह हादसे के बाद खाई में गिरे कुछ शवों को निकालने के प्रयास जारी थे।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News