
जहानाबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया गया। जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी में अध्यक्ष सहित कुल 57 सदस्य होंगे जिसमें एक अध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 20 सचिव एवं 15 कार्यकारणी सदस्य जिसकी स्वीकृति बिहार प्रदेश कांग्रेस की तरफ से दिया गया है।
जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में बताया की उपाध्यक्ष के पद पर तारकेश्वर सिंह, रामविणय शर्मा, वसीमुलहक रुस्तम, धनंजय कुमार सिंह, हरिहर ठाकुर, और राजदेव यादव तो वहीं महासचिव सह जिला मीडिया प्रभारी के पद पर राकेश शर्मा, महासचिव के पद पर कमलेश कुशवाहा, विमलेश शर्मा, रामधार शर्मा, हेमंत कुमार, सैयद अनवर आलम, जयशंकर कुमार, गायत्री देवी को नियुक्त किया गया है। जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिट का कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता को बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की जहानाबाद में कांग्रेस पार्टी को मजबुत करने में जी जान लगा दें, क्योकी कांग्रेस पार्टी अपने चहेते नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में देश में एक मजबुत विपक्ष की भुमिका निभा रही है। इसलिए हम सभी की पहली प्रार्थमिकता है कि हम जन जन में कांग्रेस और राहुल गांधी के विचार जल्द से जल्द पहुंचाए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












