DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar News: बिहार में पटना समेत तीन जिलों के स्कूल बढ़ती ठंड की वजह से बन्द , जिलाधिकारी ने लिया फैसला

Bihar News: बिहार में पटना समेत तीन जिलों के स्कूल बढ़ती ठंड की वजह से बन्द , जिलाधिकारी ने लिया फैसला
School-

Bihar News: Schools in Patna and Two Other Districts Closed Due to Increasing Cold, Decision Taken by District Magistrate

बिहार में ठंडक प्रकोप जारी है और इसका असर पूरे राज्य में देखा जा रहा है। बढ़ते ठंड को देखते हुए बिहार की राजधानी पटना, वैशाली और बक्सर के सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश फिर से जारी किया। जिला प्रशासन ने अगले तीन दिनों के लिए ठंड के कारण छुट्टी बढ़ाने का फैसला हो गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने ‘अमर उजाला’ के सवाल पर कहा कि अवकाश का जो आदेश पहले से था, उसे 16, 17 और 18 जनवरी के लिए लागू किया जा रहा है। यानी, आठवीं तक की कक्षाएं 18 जनवरी तक के लिए बंद रहेंगी। नवीं और दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों का परिचालन पहले बताए गए समय के हिसाब से होता रहेगा। शीत लहर की चेतावनी और घने कोहरे के अलर्ट के कारण अवकाश बढ़ा दिया गया है।

Digital Women Trust

सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के लिए यह आदेश

पटना जिलाधिकारी के अनुसार, जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में आठवीं तक की कक्षाएं 15 जनवरी बंद रहेंगी, जबकि कक्षा नौ और इससे ऊपर पठन-पाठन का काम सुबह नौ बजे के बाद और अपराह्न साढ़े तीन बजे के पहले तक ही किया जा सकेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आदेश जारी करते हुए कहा कि इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें। वहीं प्री बोर्ड या बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं या परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़