DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम के दौरान मंच पर आईएएस अधिकारी के सिर पर ही रख दिया गमला, आरजेडी ने कसा तंज

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के सिर पर गमला रख दिया। यह गमलाआईएएस अफसर सिद्धार्थ ने सीएम को उनके स्वागत में भेंट किया था। मुख्यमंत्री आज पटना में ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम शामिल हुए। नियुक्ति पत्र वितरण … Read more

Bihar CM Nitish Kumar playfully placed a plant on the head of ACS Education raises concern of his health

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ के सिर पर गमला रख दिया। यह गमलाआईएएस अफसर सिद्धार्थ ने सीएम को उनके स्वागत में भेंट किया था। मुख्यमंत्री आज पटना में ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम शामिल हुए। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी कार्यक्रम के दौरान उनका स्वागत फूलों का गमला देकर किया जा रहा था। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री नीतीश का स्वागत करते हुए जैसे ही गमला दिया तो उन्होंने तत्काल ही वह गमला उनके सिर पर रख दिया। हालांकि अपर मुख्य सचिव ने मौके की नजाकत को समझा और गमला लेकर वहां से बढ़ गए और पास खड़े कर्मचारी को दे दिया।

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा- ‘दिमाग पर हो चुका विक्षिप्तपन का हमला। चाचा रख दे रहे हैं अपने अधिकारी के माथे पर गमला। बता दें कि बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के आखिरी दिन विधान परिषद के सदस्यों का फोटो सेशन हुआ। इस दौरान सभी एमएलसी ने सीएम नीतीश के साथ फोटो खिंचवाई। फोटो सेशन के दौरान मुख्यमंत्री पत्रकारों का अभिवादन कर हाथ जोड़ रहे थे। फोटोग्राफर उन्हें हाथ नीचे करने के लिए कह रहे थे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर नीचे कर दिया। थोड़ी देर बाद नीतीश कुमार ने बिजेंद्र यादव की ओर देखा, फिर मुस्कुराने लगे। नीतीश कुमार ने पटना के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान को शुरू होने से पहले रुकवा दिया था। उन्होंने मंच से इशारों में कहा, ‘पहले स्टेडियम का चक्कर लगाकर आते हैं, फिर शुरू कीजिएगा।’ सीएम का संकेत मिलते ही मंत्री विजय चौधरी ने राष्ट्रगान बंद करा दिया। फिर से राष्ट्रगान शुरू हुआ। इस दौरान नीतीश हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। जब प्रधान सचिव दीपक कुमार ने यह देखा तो उन्होंने हाथ देकर रोकना चाहा। उन्हें सावधान मुद्रा में रहने का इशारा किया, लेकिन वह तब भी नहीं माने और पत्रकारों की तरफ देखकर प्रणाम करने लगे।

Digital Women Trust

Bihar: CM Nitish Kumar playfully placed a plant on the head of ACS Education raises concern of his health, Nitish Kumar, Viral Video, CM Nitish, Nitish Viral Video, Patna, Bihar Politics, Bihar News

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़