बिहार आज 2 बजे जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, विद्यार्थी इस आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे परीक्षा परिणाम

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने का इंतजार आज खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (बीएसईबी) आज, दोपहर करीब 2 बजे इंटर का रिजल्ट जारी करेगा।
बिहार बोर्ड देश का ऐसा बोर्ड है जो सबसे पहले बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता है और नतीजे घोषित करता है। इस साल भी बिहार बोर्ड अन्य राज्यों से पहले रिजल्ट जारी करने वाला है। 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी को खत्म हुई थीं और कॉपियों का मूल्यांक कार्य 12 मार्च तक चला था। टॉपर्स वेरिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद बोर्ड आज दोपहर 12वीं क्लास के नतीजे घोषित करेगा।
श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, प्रो० चन्द्रशेखर द्वारा आज दिनांक 21.03.2023 को अपराह्न 02:00 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 21, 2023
जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं की कॉपियों की चेकिंग का प्रोसेस अभी जारी है। बोर्ड पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा और 10वीं का रिजल्ट बाद में जारी किया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2022 में बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट 15 मार्च को जारी कर दिए गए थे। इस साल 21 मार्च को 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर देखें। biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












