पटना एम्स में बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू, तीन बच्चों को दिया गया कोवैक्सीन का पहला डोज

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा को देखते हुए स्वदेशी फार्म कंपनी भारत बायोटेक ने अपना परीक्षण शुरू कर दिया है।
गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में बाल चिकित्सा परीक्षण के लिए भारत बायोटेक ने 12-18 वर्ष की आयु के बच्चों पर कोवैक्सिन का क्लिनिकल परीक्षण किया है।
इसके तहत तीन बच्चों को कोविड टीका कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई है। फिलहाल तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। बता दें की पटना एम्स को कुल 80 बच्चों पर ट्रायल का लक्ष्य दिया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















