नीदरलैंड ने कर दिया टी 20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को किया टूर्नामेंट का बाहर

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
साउथ अफ्रीका के नाम पर चोकर्स शब्द का प्रयोग किया जाता है और शायद उसकी यह छवि उसका पीछा कभी नहीं छोड़ने वाली है। कुछ ऐसा ही हुआ है इस बार के टी 20 वर्ल्ड कप के सभी टीमों में अपने ग्रुप में सबसे टॉप पर रहने वाली साउथ अफ्रीका अचानक इस तरह का समीकरण बना कि वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई और सबसे बड़ा आश्चर्य इस बात का कि बाहर भी हुई है नीदरलैंड जैसी अंडरडॉग टीम के खिलाफ हारकर। अगर साउथ अफ्रीका नीदरलैंड के खिलाफ मैच जीत जाती तो वह अपने ग्रुप की पहली टीम होती जो सबसे ज्यादा प्वाइंट्स के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती।
साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड ने 13 रनों से हरा दिया। इस तरह अफ्रीकी टीम के पांच मैचों में सिर्फ पांच अंक ही रहे। उसका नेट रनरेट घटकर +0.864 हो गया। अफ्रीकी टीम के बाहर होते ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसके हारने का फायदा पाकिस्तान और बांग्लादेश को होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आज होने वाले पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच में जो भी टीम जीतेगी वह सीधे भारत के साथ सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेगी। अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच रद्द भी होता है तो वह पांच अंकों के साथ बेहतर नेट रनरेट के आधार पर आगे बढ़ जाएगा।
नीदरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 160 रनों का लक्ष्य रखा और फिर साउथ अफ्रीका को खेली अफ्रीकी टीम के लिए रिले रॉसो ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन 21, तेम्बा बावुमा 20, डेविड मिलर और एडेन मार्करम 17-17 रन बनाकर आउट हुए। क्विंटन डिकॉक ने 13 और केशव महाराज ने 13 रन का योगदान दिया। नीदरलैंड के लिए ब्रैंडन ग्लोवर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
अमन पांडेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












