DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

विधानसभा चुनाव के पूर्व जदयू प्रदेश नेतृत्व ने विधानसभा प्रभारियों को किया नियुक्त

जहानाबाद जनता दल (यू०) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विधानसभा चुनाव के पूर्व संगठन मजबूती को लेकर जहानाबाद जिला के तीनों विधानसभा में प्रदेश से प्रभारियों को मनोनीत किया है जिसमे 216,जहानाबाद के लिए रविन्द्र पटेल, 217- घोषी अरुण कुमार राव, 218- मखदुमपुर बंटी चंद्रवंशी को जिम्मेवारी दिया है। वहीं जहानाबाद जिला के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को गया,पटना एवं नालंदा जिला के विभिन्न विधानसभा का जिम्मेवारी दिया गया है। जिसमे संजय कुमार सिंह को गुरुआ,राजीव नयन उर्फ राजू सिंह को शेरघाटी, डॉ निरंजन कुमार अम्बेडकर को वजीरगंज, शमशाद सांई को इस्लामपुर ,परिमल राज को फतुहां,अरमान अहमद गुड्डू को गया नगर का प्रभारी बनाया गया है।जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने सभी प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि ये सभी कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठावान और संगठन चलाने का पुराना अनुभव रहा है।इनके नेतृत्व में जिला जदयू काफी मजबूत होगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीट जितने का काम करेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News