
Basant Panchami Today: How to Please the Goddess of Wisdom, Auspicious Timings & Rituals Explained
आज देश के कई राज्यों में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी बहुत शुभ दिन माना जाता है। इस दिन को सरस्वती पूजा भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती माता की पूजा-अर्चना की जाती है। बसंत पंचमी को बहुत सी जगह पर श्री पंचमी और बहुत सी जगहों पर सरस्वती पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी का पर्व प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।
इस वर्ष बसंत पंचमी 2 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन माता सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। माता सरस्वती को विद्या, ज्ञान, कला और संगीत की देवी मानी जाती हैं। इस बार बसंत पंचमी बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि 144 साल बाद इस दिन महाकुंभ का चौथा शाही स्नान होने जा रहा है। आज शुभ योग, सिद्ध योग, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और रेवती नक्षत्र का संयोग बनने जा रहा है, जिससे यह दिन और भी खास बनने जा रहा है।
बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी की पंचमी तिथि की शुरुआत 2 फरवरी यानी आज सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 3 फरवरी यानी कल सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा और बसंत पंचमी पर माता सरस्वती की पूजा का मुहूर्त- 2 फरवरी यानी आज सुबह 7 बजकर 09 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इस दिन पूजा के लिए सिर्फ 5 घंटे 26 मिनट का समय मिलेगा।
कैसे करें बसंत पंचमी का पूजन
इस दिन पीले, बसंती और सफेद वस्त्र धारण करें, काले या लाल वस्त्र नहीं। इसके बाद पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके पूजा की शुरुआत करें। सूर्योदय के बाद ढाई घंटे या सूर्यास्त के बाद के ढाई घंटे का प्रयोग इस पूजन के लिए करें। फिर, मां सरस्वती को श्वेत चंदन और पीले, सफेद फूल दाएं हाथ से अर्पित करें। प्रसाद में मिश्री, दही और लावा अर्पित करें, केसर मिश्रित खीर अर्पित करना सर्वोत्तम होगा। उसके बाद मां सरस्वती के मूल मंत्र ‘ऊं ऐं सरस्वत्यै नम:’ का जाप करें, जाप के बाद प्रसाद ग्रहण करें।
बसंत पंचमी के दिन करें ये काम, होगा शुभ
- बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना गया है ऐसे में आप इस दिन कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखें कर सकते हैं।
- इस दिन कई ऐसे भी शुभ काम की जानी चाहिए जिससे आपको मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
- कहा जाता है मां सरस्वती हमारे हथेलियों में वास करती हैं। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को अवश्य देखें। ऐसा करने से आपको मां सरस्वती का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होगा।
- बसंत पंचमी के दिन यदि आप शिक्षा से संबंधित चीजों का दान करते हैं तो भी आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















