
श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास जी का 85 वर्ष में निधन, रविवार को ‘ब्रेन स्ट्रोक’ के कारण लखनऊ के SGPGI में कराया गया था भर्ती. PGI ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, पीजीआई से थोड़ी देर में अयोध्या के लिए जाएगा पार्थिव शरीर।


अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी 84 वर्षीय आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें 3 फरवरी को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था और स्ट्रोक आने के बाद वह न्यूरोलॉजी वॉर्ड एचडीयू में थे। आचार्य सत्येंद्र दास का पार्थिव शरीर अयोध्या के लिए रवाना कर दिया गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के साथ ही उन्हें डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। वह पीजीआई के न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में भर्ती थे। आचार्य सत्येंद्र दास को राम मंदिर निर्माण की शुरुआत में मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया था और वे श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।
आचार्य सत्येंद्र दास बचपन से ही अयोध्या के निवासी हैं और लगभग 32 वर्षों से रामलला मंदिर से जुड़े हुए हैं, उन्होंने 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस से पहले ही वहां पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी। उनके निधन पर शोक की लहर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम ने लिखा- परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! महंत सत्येंद्र दास के निधन पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येद्र दास जी का निधन हुआ है। मेरी प्रार्थना है कि प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनका पूरा जीवन रामलला के चरणों में बीता। वे पुण्यआत्मा थे। श्रीराम मंदिर आंदोलन में उनकी प्रमुख भूमिका थी। आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी, प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, आचार्य सत्येंद्र दास जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक है। श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से श्री रामलला के पुनर्स्थापन तक उनका योगदान अविस्मरणीय है जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देगा। उनका निधन संत समाज तथा आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल अनुयायियों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!
खबरे अपडेट की जा रही हैं…..
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












