DW Samachar – Header
BREAKING

लुधियाना विधायक गोगी की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत, जांच पड़ताल जारी

लुधियाना विधायक गोगी की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत, जांच पड़ताल जारी
AAP MLA Gurpreet Bassi Gogi Found Dead Under Myste
AAP MLA from Ludhiana West Gurpreet Bassi Gogi Found Dead Under Mysterious Circumstances (File Photo)

पंजाब के लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली गुरप्रीत गोगी के सिर में लगी है, लेकिन गोली कैसे चली और किसने चलाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इस मामले में डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि उन्हें (गुरप्रीत गोगी) अस्पताल में मृत लाया गया था। घटना रात करीब 12 बजे हुई। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा।

बता दें कि शुक्रवार की देर रात घर में गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग व सुरक्षा में तैनात मुलाजिम कमरे में पहुंचे, जहां वह लहूलुहान पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Digital Women Trust

गोगी शुक्रवार रात प्राचीन शीतला माता मंदिर में हुई बेअदबी और चोरी के मामले में चल रहे विरोध में शामिल लोगों से मिले थे। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद देर रात घर पहुंचे थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़