DW Samachar – Header
BREAKING

Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today (आज का राशिफल)

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 9 फरवरी 2025

Digital Women Trust

दिन – रविवार

मेष

आज का दिन आप कोई नया काम प्लान कर सकते हैं। साथ ही आपके स्वास्थ्य में आपको कुछ गिरावट महसूस होगी। किसी काम के लिए लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकते हैं, जिससे आने वाले समय में आपको लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई पड़ेगी। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ

आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज कोई नया सत्र आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में लोग आपको मान सम्मान देंगे। पत्नी से मधुर संबंध होंगे।

मिथुन

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई बड़ा डिसीजन आप ले सकते हैं, जिसमें परिवार के लोगों का सहयोग। मिलेगा व्यापार में नई साझेदारी होगी। कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय कार्य क्षेत्र में आज आप ले सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। परंतु काम के क्षेत्र में अपने मित्रों और सहयोगी वर्ग का आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आज आ सकता है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो आज उसको पूरा करने के लिए आज का दिन आपके लिए सफलता वाला रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला

आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

वृश्चिक

आज के दिन आप नई संभावनाओं की खोज में लगे रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नया काम करने से पहले थोड़ा समय का इंतजार करें। नहीं तो आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के लोगों का सपोर्ट आज आपको नहीं मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज कहीं से आर्थिक स्थिति में आपको सहयोग मिल सकता है। पत्नी बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।

धनु

आज आपका मन अशांत रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऑफिस में अपने अधिकारी वर्ग से आज विवाद की स्थिति बन सकती है, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपसे कोई अधिकार छीना जा सकता है।

मकर

आज आप अपने किसी विशेष काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं। उसमें सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापार-व्यवसाय में कोई बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिस कारण आप की स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में किसी से पत्नी का झगड़ा हो सकता है।

कुंभ

आज आपका काम जो अधूरा है। उसके पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी खास से व्यक्ति से मिल सकते हैं। काम के क्षेत्र के परिवर्तन के लिए आज कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका आने वाले समय में लाभ मिलेगा। परिवार में चल रहे वाद-विवाद के माहौल में परिवर्तन होगा। परिवार के लोगों का आपके प्रति झुकाव हो सकता है।

मीन

आज आप किसी काम को करने के लिए बेसब्री से इंतजार करेंगे। जिस कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आज आपका आर्थिक तौर से नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में चली आ रही समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़े: Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़