DW Samachar – Header
BREAKING

Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today (आज का राशिफल)

Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today (आज का राशिफल)
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 17 मार्च 2025

Digital Women Trust

दिन – सोमवार

17 मार्च का राशिफल—-

मेष

आज का दिन कुछ समस्याओं को लेकर आप चिंतित नजर आएंगे। आने वाले समय में विरोधी वर्ग आपके बने हुए कार्य को खराब कर सकते हैं। संभलकर रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। आज अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी मतभेद खत्म होंगे। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। आर्थिक तौर से आज का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन

आज आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होंगी। पैसे का कहीं बड़ा निवेश कर सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आज आप अपने पुराने काम में परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपके पार्टनर का सहयोग मिलेगा। मौसम के हिसाब से आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार और बच्चों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। साथ ही आज निवेश करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

सिंह

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत के लिए नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं, जो आपके लिए ठीक रहेगा। आज किसी पर ज्यादा विश्वास करना तो उसके बारे में अच्छी तरह सोच-विचार लें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। फिजूल खर्च से बचें।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहें। अधिकारियों से संबंध मधुर रखें नहीं, तो विवाद में उलझ सकते हैं। व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज कहीं बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें नहीं, तो नुकसान की संभावना है। वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में विवाद हो सकता है।

तुला

आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। आर्थिक तौर से कहीं से बड़ी मदद लेनी पड़ सकती है। आज के दिन आप किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें। किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें नहीं, तो नुकसान संभव है। आज मामा पक्ष में कोई मांगलिक काम का योग बनेगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। मन प्रसन्न होगा। लाभ के योग बनेंगे। आज आप भविष्य के लिए प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं। बच्चों को लेकर मन में चल रही चिंता दूर होगी। आज आपका कोई पुराना सपना पूरा होगा।

धनु

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा सफल होगी। किसी काम की योजना मन में बन सकती है, जिसमें आर्थिक तौर से आपको बड़ी मदद प्राप्त होगी। आज पारिवारिक समस्या दूर होगी। निवेश क्षेत्र में आपको लाभ का योग बनेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मकर

आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी पुराने विवाद से मुक्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी कार्य का शीघ्रता पूर्वक निर्णय न लें। लंबी यात्रा पर जाने की योग बन रहे हैं।

कुंभ

आज आपके किसी परिचित व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आप अत्यधिक भागदौड़ के कारण खुद को मानसिक तौर से परेशान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपका कार्य बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। मां की बात शेयर न करें। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नए मित्र बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आज आपको पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होंगी।

यह भी पढ़ेAaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़