DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार के तीन युवकों की बंगलुरू में हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

बिहार के तीन युवकों की बंगलुरू में हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Three Youths from Bihar Murdered in Bengaluru, Families in Shock

🔹 होली पार्टी के दौरान हुआ विवाद, चाकू मारकर तीन युवकों की हत्या
🔹 मृतकों में गोपालगंज के पिठौरी गांव के राधेश्याम, अंशु और दीपू शामिल
🔹 बेंगलुरु पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार
🔹 परिजनों ने शवों को लाने की लगाई गुहार, सोमवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद

मृतकों की पहचान गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव निवासी रामाधार यादव के 21 वर्षीय पुत्र राधेश्याम यादव, द्वारिका राम के 20 वर्षीय पुत्र अंशु राम और मठ गौतम निवासी ओमप्रकाश साह के 22 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक रामाधार यादव का पुत्र बीरबल यादव बताया गया है।

Digital Women Trust

मिली जानकारी के अनुसार हत्या की घटना में शामिल सभी आरोपी गोपालगंज के पिठौरी गांव के हीं रहने वाले हैं। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पिठौरी के निवासी बनारसी राम का पुत्र सोनू राम फरार बताया जा रहा है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि बीते दो मार्च को ही सभी युवक बेंगलुरु में पाइप फीटर और लेबर के रूप में काम करने के लिए गए हुए थे। शनिवार शाम होली को लेकर एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने आरोपी की बहन का कॉल उठा लिया, जिससे नाराज होकर उनसे चाकू से सभी पर हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू लगने से तीन युवकों की मौत हो गई।

सोमवार की शाम तक शव पहुंचने की उम्मीद

इधर, घटना की सूचना पाकर परिजनों ने थावे थाने में पहुंचकर बेंगलुरु पुलिस से शवों को मंगाने के लिए गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि सोमवार की शाम तक शव गोपालगंज पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

बेंगलुरु में बिहार के युवकों की हत्या

होली पार्टी में हत्या बेंगलुरु

बेंगलुरु सरजापुर हत्या कांड

पिठौरी गांव के युवकों की हत्या

होली के दौरान हत्या बेंगलुरु

बिहार के युवकों की चाकू मारकर हत्या

बेंगलुरु में गोपालगंज के तीन युवकों की हत्या

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़