DW Samachar – Header
BREAKING

A brief history of Android: 15 साल पहले आज के दिन मोबाइल में ‘एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम’ की हुई थी शुरुआत

A brief history of Android
A brief history of Android
A brief history of Android
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आज पूरी दुनिया के हाथों में एंड्रॉयड फोन देखा जा सकता है। एंड्रॉयड के आने के बाद मोबाइल की क्रांति आ गई। मौजूदा समय में कोई भी मोबाइल फोन एंड्राइड बिना अधूरा माना जाता है। लेकिन इसकी शुरुआत 15 साल पहले आज ही के दिन 5 नवंबर 2007 में गूगल ने ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड लॉन्च किया था। हालांकि ये केवल बीटा वर्जन था और इसे प्रोग्रामर और डेवलपर के लिए बनाया गया था। 2005 तक एंड्रॉयड एक अलग कंपनी हुआ करती थी लेकिन फिर इसे गूगल ने खरीद लिया। उस वक्त एंड्रॉयड कंपनी स्मार्टफोन के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्यरथ थी, गूगल में शामिल होने के बाद एंड्रॉयड ने और जोर शोर से इसके निर्माण का कार्य शुरू कर दिया था। 2007 में गूगल ने मोबाइल टेक की कंपनियों के साथ कंसोटियम बनाने का ऐलान किया, इसका मुख्य उद्देश्य था एंड्रॉयड को एक ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में प्रसिद्ध करना। सितंबर 2008 में एंड्रॉयड का कॉमर्शियल वर्जन लॉन्च किया गया, जिसने दुनियाभर में मोबाइल इस्तेमाल के तरीके को पूरी तरह बदल दिया।​​​​​​​ 23 सितंबर 2008 को इसका कमर्शियल वर्जन लॉन्च किया, जिसे एंड्रॉयड 1.0 कहा जाता था। 22 अक्टूबर 2008 को HTC ड्रीम फोन लॉन्च हुआ। एंड्रॉयड वर्जन के साथ आने वाला ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन था। ​​​​​​​इसके बाद लॉन्च हुए सभी एंड्रॉयड वर्जन को अलग-अलग किस्म के नाम दिए गए। 2012 के शुरू होने तक गूगल एंड्रॉयड ने एप्पल कंपनी के iOS को पीछे छोड़ दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम बन गया था। इस वक्त दुनियाभर के 72 प्रतिशत स्मार्टफोन में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल हो रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़