DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 29 मार्च 2023

Digital Women Trust

दिन – बुधवार

मेष राशि: आज व्यापार में हिम्मत और लगन से काम लेना होगा, तभी आपके काम बनते हुए नजर आएंगे। आपके आत्मविश्वास और विश्वास को देखकर आज आपके विरोधी हारते हुए नजर आएंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए समय उत्तम है।

वृषभ राशि: आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित से हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार के किसी मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं और बड़े बुजुर्गों से सलाह भी लेंगे। गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी आज आपकी चिंता का कारण बनती नजर आएगी। गलत तरीके से पैसा कमाने से आज के दिन बचना होगा। आज आपको सूझबूझ से काम लेना होगा, अन्यथा व्यापार में किसी से वाद-विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। परिवार में कुछ समस्याएं अचानक से आ सकती हैं, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी की सलाह भी फायदेमंद रहेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों से आपका सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों से आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध हो सकता है, लेकिन परेशान न हों। उच्च अधिकारियों की कृपा से कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि: आज का दिन सुख और दुख दोनों लेकर आएगा, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज आप किसी की सलाह और सूझबूझ से अधूरे कार्यों को सुलझा सकते हैं। कार्य और व्यवसाय के जिन क्षेत्रों में सफलता प्राप्ति के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उनमें आपकी मेहनत सफल होगी। लव लाइफ मजबूत होगी और पार्टनर के बारे में घरवालों को जानकारी दे सकते हैं। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि: आज का दिन कार्य व्यवस्था के मामले में वृद्धि वाला रहेगा। आज कारोबार में आपकी पहचान बढ़ेगी और कोई नई डील भी फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से आपके अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय आ गया है, किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला रहेगा इसलिए बेवजह के खर्चों से दूर रहें। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि: आज किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे दिन उत्तम रहेगा और मन में शांति का भाव रहेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सहयोग और तालमेल बना रहेगा, लेकिन आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में सूझबूझ से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। आपको अपने पिता की सलाह की आवश्यकता होगी।

तुला राशि: आज कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रभाव से कुछ हासिल कर पाएंगे। कई दिनों से उलझे हुए मामले किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आज सुलझ सकते हैं। आज आपको आंखों और पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है, जिससे आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। बच्चों की उन्नति देख मन प्रसन्न होगा और कार्यक्षेत्र में भी अच्छी तरक्की होगी। जीवनसाथी के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ लोग आर्थिक प्रगति के लिए निवेश की नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित दिखाई देंगे, चैत्र नवरात्रि में माता सरस्वती की पूजा करना शुभ रहेगा। किसी मुद्दे को लेकर पड़ोसियों से विवाद से बचना होगा। आज निकट संबंधियों के बीच तालमेल बनेगा। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। कुछ कठिन कार्य भी आज आपके बन सकते हैं। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि: कार्यक्षेत्र का वातावरण सुखद रहेगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। लोगों को अपनी बनाई नीति पर कार्य करते देख आपके मन में व्यय का भाव रहेगा। आज आप संतान के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। परिवार में किसी शुभ पर्व पर चर्चा हो सकती है। आज आपको कुछ मामलों में अपने पिता की सलाह की जरूरत पड़ेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लेन-देन करते समय पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि: आज सुबह से ही कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। लगन, धैर्य और कड़ी मेहनत से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जिन लोगों के परिवार में कुछ समय से मनमुटाव चल रहा है, उनके संबंधों में आज सुधार आएगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में आज रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी।

कुंभ राशि: आज व्यावसायिक कार्यों पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी काम बनते नजर आएंगे। वाद-विवाद से आज हानि हो सकती है, इसलिए उनमें लिप्त न हों। आज आपको पिता और पितृ पक्ष से सहयोग मिलता नजर आ रहा है। अगर आज आप योजना बनाकर काम करेंगे तो उसमें भरपूर सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में दोस्तों और रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे।

मीन राशि: आज कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन काम की जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ पास के किसी मेले में शामिल हो सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है, अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़