DW Samachar – Header
BREAKING

IMD predicts rain alert in Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर में फिर से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट
IMD predicts rain alert in Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर में फिर से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD predicts rain alert in Delhi NCR
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली-एनसीआर में एकबार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर के इलाकों में आज बुधवार के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान दिल्ली एवं आसपास के इलाके में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में अगले तीन से चार दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान काफी तेज गति से हवाएं भी चलेंगी।

IMD predicts rain alert in Delhi NCR

मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति आठ से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। जबकि, गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। खासतौर पर शुक्रवार के दिन हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है।

Digital Women Trust

वहीं मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा। इसकी वजह से पश्चिमी हिमालय पर 29 मार्च से बारिश और हिमपात का दौर शुरू होगा। इसके बाद इसमें और तेजी आती जाएगी। 30 मार्च की शाम से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 30 मार्च से गरज चमक के साथ बारिश देखी जा सकती है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी संभव है। मौसम विभाग ने इस दौरान वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़