DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

EC to announce schedule for Karnataka assembly election at 11.30am

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग आज करेगा तारीखों का एलान

EC to announce schedule for Karnataka assembly election at 11.30am (File Photo ECIS )
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

केंद्रीय निर्वाचन आयोग कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए आज तारीखों का एलान करने जा रहा है। आयोग आज 11.30 बजे चुनाव की तारीखों की घोषणा कर देगा। कर्नाटक विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है। उससे पहले निर्वाचन आयोग को चुनाव प्रक्रिया पूरा करवानी है। आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए 11.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में कर्नाटक विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

Chief Election Commissioner of India Rajiv Kumar to announce schedule for Karnataka assembly election at 11.30am

बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। 224 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के पास 68 विधायक हैं। हालांकि, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 80 सीट, जेडीएस को 37 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, भाजपा ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल पाया था। बताते चलें कि 24 मई को कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

हाल ही में कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें विपक्ष के नेता सिद्धारमैया को वरुणा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। साथ ही कांग्रेस ने अधिकांश पुराने चेहरों को इस लिस्ट में बरकरार रखा है। हालांकि, सिद्धारमैया एक अन्य विधानसभा से भी टिकट की उम्मीद कर रहे हैं, जिसकी घोषणा दूसरी सूची में होने की संभावना है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News